पंजाब के खिलाड़ियों ने जीते 142 मेडल- स्वर्ण 46, रजत 33, और कांस्य के 63 मैडल: शिक्षा मंत्री बैंस ने खिलाड़ियों को दी बधाई

by

  नंगल  :  67वें नैशनल स्कूल खेलों के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों द्वारा अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने नैशनल स्कूल खेलों में 142 मैडल जीते हैं, जिनमें स्वर्ण 46, रजत 33, और कांस्य के 63 मैडल हैं। उन्होंने बताया कि यह खेल फरवरी 2024 में समाप्त होंगे।

पंजाब ने आर्चरी में 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक समेत कुल 12 मैडल जीते। एथलैटिक्स में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक समेत कुल 3 मैडल जीते। बैडमिंटन में 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता। बॉक्सिंग में 4 स्वर्ण, 5 रजत और 12 कांस्य पदक समेत कुल 21 मैडल जीते। फेंसिंग में 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक समेत कुल 6 मैडल जीते।

फुटबॉल में 1 कांस्य पदक जीता। जिमनास्टिक में 1 कांस्य पदक जीता। हैंडबॉल 1 रजत और 1 कांस्य पदक समेत कुल 2 मैडल जीते। जूडो में 7 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य के पदक समेत कुल 14 मैडल जीते। कबड्डी में 1 रजत मैडल जीता। कराटे में 12 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक समेत कुल 33 मैडल जीते। खो- खो में 1 कांस्य पदक जीता।

शूटिंग में 6 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक समेत कुल 12 मैडल जीते। स्विमिंग में 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक समेत कुल 7 मैडल जीते। टैनिस में 1 रजत पदक जीता। वॉलीबॉल में 1 कांस्य पदक जीता। वेटलिμिटंग में 3 रजत और 4 कांस्य पदक समेत कुल 7 मैडल जीते। रैसलिंग फ्रीस्टाइल में 1 रजत और 9 कांस्य पदक समेत कुल 10 मैडल जीते।

रैसलिंग गरीको-रोमन में 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक समेत कुल 4 मैडल जीते। हॉकी में 2 स्वर्ण मैडल जीते। बास्केटबॉल में 1 स्वर्ण पदक जीता। इस समय मैंडल टेली में पंजाब 5वें स्थान पर है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में खेलों को प्रोत्साहित और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास कई प्रयास जा रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ में लगाई फांसी : होटल के कमरे में मिला शव, रेप का आरोपी था मृतक

चंडीगढ़ । दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही चंडीगढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटी बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक की चढ़ाई

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।  बलजीत ने अपने सोशल...
article-image
पंजाब

तीसरे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन कड़े मुकाबले : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्ट्स क्लब माहिलपुर ने जेसीटी फुटबॉल क्लब फगवाड़ा को 5-0 से हराया

गढ़शंकर, 7 नवंबर .: गढ़शंकर के गांव चक्क गुरु में अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे तीसरे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन काफी रोचक मुकाबले हुए। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!