पंजाब के जिलों के कुछ हिस्सों में केंद्र ने 24 फरवरी तक इंटरनेट किया बंद

by

चंडीगढ़ : किसान आंदोलन-02 का आज रविवार (18 फरवरी) को छठा दिन है। दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
केंद्र सरकार ने पंजाब के 7 जिलों पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, मानसा, मोहाली और मुक्तसर के कुछ हिस्सों में 24 फरवरी तक इंटरनेट बंद करा दिया है। केंद्र-किसानों के बीच शाम को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। यह चौथी वार्ता है। इससे पहले 3 मीटिंग बेनतीजा रहीं थी । इस मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन ( चढूनी ग्रुप) ने दोपहर में कुरुक्षेत्र में किसान – खाप पंचायत बुलाई है। यहां से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया जाएगा। लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग चल रही है। हरियाणा के 7 जिलों में गत पांच दिन से बंद चल रहा इंटरनेट 19 फरवरी की रात 12 बजे तक जिला अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा इंटरनेट बंद रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा में घूमने की 12 जगहें हैं बहुत फेमस ….जानिए और एक बार घूम कर आए

नई दिल्ली : चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित एक हिमालयी शहर है. प्राचीन मंदिरों, गुफाओं और भारतीय इतिहास की झलक दिखाने वाली इमारतों के लिए मशहूर चंबा इस खूबसूरत शहर पीर...
article-image
पंजाब

तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

गढ़शंकर।  तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी समारोह और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में साइकिल चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार….चोरी की साइकिल बरामद

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 25 जून: यूटी पुलिस की जिला दक्षिण टीम ने साइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई साइकिल बरामद कर ली...
पंजाब

11 व 19 सितंबर को जिले की सभी मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस बंद : जिला मजिस्ट्रेट

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से पंजाब सरकार के निर्देशों पर संवतसरी व अनंत चर्तुदशी के पावन मौके पर जिले में 11 सितंबर व 19 सितंबर को सभी मीट की...
Translate »
error: Content is protected !!