पंजाब के लोगों को 2022-23 में मिलती रहेगी सस्ती बिजली, दरों में कोई वृद्धि नहीं

by

पटियाला : पंजाब के सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च 2022 को मौजूदा बिजली दरों तथा सबसिडियों को चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 अप्रैल 2022 से जारी रखा जा रहा है। यह जानकारी पंजाब राज्य पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने यहां दी।  प्रवक्ता ने बताया कि माननीय पंजाब राज्य बिजली रैगुलेटरी कमिशन द्वारा 31-03-2022 के आदेशों द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए टैरिफ आर्डर जारी किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में किसी भी उपभोक्ता श्रेणी के टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

7 किलोवाट तक मंजूर लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ में 3 रुपये प्रति यूनिट की कटौती समेत विभिन्न उपभोक्ता वर्गों को पहले ही मुहैया करवाई जा रहीं सबसिडियां भी जारी हैं। बिजली के बिल उपरोक्त अनुसार जारी किए जा रहे हैं। बिजली उपभोक्ता अफवाहों द्वारा गलत जानकारी पर विश्वास न करें।
पंजाब सरकार की मौजूदा नीति के अनुसार पी.एस.पी.सी.एल के बिजली उपभोक्ताओं को निम्नलिखित सबसिडियां व रियायतें प्रदान की जा रही हैं।
1. पंजाब सरकार द्वारा छोटी पावर श्रेणी के औद्योगिक उपभोक्ताओं को सबसिडी के साथ कुल सबसिडी वाली दर 4.99/के.डब्ल्यू.एच।
2. पंजाब सरकार की सबसिडी के साथ 5.00/के.वी.ए.एच. की सबसिडी वाली वेरीएबल दर तथा मध्यम सप्लाई श्रेणी के औद्योगिक उपभोक्ताओं को 50 फीसद खर्चे।
3. बड़ी सप्लाई श्रेणी के औद्योगिक उपभोक्ताओं को पंजाब सरकार की सबसिडी तथा फिक्सड चार्जिज के साथ 5.00/के.वी.ए.एच. की सबसिडी वाली परिवर्तनशील दर।
4. पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमैंट प्रमोशन द्वारा अप्लाई करने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं को पंजाब सरकार की सबसिडी के साथ 4.99/के.वी.ए.एच. की समूची सबसिडी वाली दल तथा लागू शर्तों को पूरा किया।
5. 7 किलोवाट तक मंजूर लोड रखने वाले घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के टैरिफ को रुपये घटा कर 3 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है।
6. स्वतंत्रता सेनानी तथा उनके वारिसों/पोते-पोतियों को 1 किलोवाट तक का लोड रखने वाले 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त।
7. कृषि उपभोक्ताओं को पूरी तरह मुफ्त बिजली सप्लाई
8. 1 किलोवाट तक लोड वाले एससी,बीसी, नान एससी बीपीएल उपभोक्ताओं को 200 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और राजीव राजा गैंग के दो गुर्गों को पटियाला पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार : हथियार बरामद

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और राजीव राजा गैंग के दो गुर्गों को पटियाला पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ चीकू निवासी न्यू मालवा कालोनी सन्नौरी अड्डा पटियाला और...
article-image
पंजाब , हरियाणा

आस्ट्रेलिया की कई यूनिवर्सिटी ने पंजाब-हरियाणा के छात्रों को एडमिशन देने से किया इनकार

 पंजाब और हरियाणा के छात्रों को कई ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटियों ने एडमिशन देने से मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग नकली दस्तावेज का इस्तेमाल कर रहे थे और पढ़ाई के नाम पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन के सामने किया सरेंडर : केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को हो गई थी समाप्त

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को समाप्त हो गई थी।...
Translate »
error: Content is protected !!