पंजाब में 100% अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी : नितिन नवीन…अकाली दल के साथ गठबंधन की सभी अटकलों को किया खारिज

by

नई दिल्ली : पंजाब चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ा ऐलान किया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। एक न्यूज चैंनल को  इंटरव्यू में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं।

उन्होंने अकाली दल के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से एकदम साफ इनकार किया है. नितिन नवीन ने कहा, ‘हम 100 परसेंट पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगे’. उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी कड़ा प्रहार किया है. उनका दावा है कि आम आदमी पार्टी अपने खराब कर्मों की वजह से खुद ही गिर जाएगी. पंजाब बीजेपी के लिए बेशक एक बड़ी चुनौती रहा है. लेकिन 2027 के चुनाव में पंजाब बीजेपी एक बिल्कुल नए स्वरूप में नजर आएगी. पार्टी अपने संगठन के बलबूते पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

उन्हीने चैंनल से बात करते हुए कहा कि नितिन नवीन पंजाब की भगवंत मान की आम आदमी पार्टी सरकार  अपने कर्मों के आधार पर गिर जाएगी’. बीजेपी पंजाब के साथ हर मोर्चे पर हमेशा बहुत मजबूती से खड़ी रही है. आने वाले समय में पंजाब की पॉलिटिक्स में बहुत भारी बदलाव देखने को मिलेगा. पार्टी पंजाब की आम जनता का भरोसा जीतने के लिए एकदम तैयार है। उन्हीनो बीजेपी ने अकाली दल के साथ गठबंधन की सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा ‘हम 100 परसेंट पंजाब में एकदम अकेले चुनाव लड़ेंगे’.पार्टी अपने मजबूत संगठन के बलबूते पर अपना जनाधार बहुत तेजी से बढ़ा रही है. इसी संगठन के दम पर बीजेपी पूरे पंजाब में चुनावी मैदान में अकेले उतरेगी. अकाली दल के बिना बीजेपी का यह फैसला पंजाब में बहुत बड़ा उलटफेर कर सकता है. बीजेपी के इस बड़े मास्टरस्ट्रोक से सभी विरोधी पार्टियों में बहुत भारी दहशत है। पंजाब राज्य बेशक बीजेपी के लिए हमेशा से एक बहुत बड़ी चुनौती रहा है. लेकिन पार्टी ने वहां के लोगों का विश्वास जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. नितिन नवीन ने कहा, ‘बेशक हमें वोट कम मिले लेकिन पंजाब का विश्वास हमेशा पाया’. उन्होंने यह भी माना कि कई बार राजनीतिक संघर्ष में थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है. साल 2027 के चुनाव में पंजाब बीजेपी एक बहुत ही नए और मजबूत स्वरूप में दिखेगी. बीजेपी अब पंजाब में एक बड़ा सियासी इतिहास रचने की तैयारी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान संघर्ष के शहीद दर्शन सिंह गढ़ी मट्टों की याद में त्रिवैणी लगाई

गढ़शंकर :26 जुलाई : दिल्ली किसान संघर्ष के दौरान शहीद हुए दर्शन सिंह गढ़ी मट्टों की याद में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा त्रिवैणी वट (बोहड़), पीपल एवं पिलकन का पौधों का विधिवत रोपण किया...
article-image
पंजाब

लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 8 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूक किया गया। इस मौके एसएमओ डा रमन कुमार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी भी नहीं पी पा रहे डल्लेवाल! आमरण अनशन का 51वां दिन, टेंशन में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

 संगरूर : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित 13 मांगों पर अड़े किसानों के लिए अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का आज जहां 51वां दिन है। वहीं...
article-image
पंजाब

5 नौजवानों की मौत : फार्चुनर कार कल रात नहर में गिरी

लुधियाना : गत देर रात्रि जंगेड़ा नहर पुल के समीप सरहिंद बठिंडा ब्रांच नहर में एक फार्चुनर गाड़ी के नहर में गिरने से गाड़ी में सवार पांच नौजवानों की दर्दनाक मौत का समाचार है।...
Translate »
error: Content is protected !!