पंजाब में 3 दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आज, 6 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

विभाग ने आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जबकि आने वाले दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कई जिलों में खराब मौसम की संभावना

आज राज्य के लगभग 20 जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इनमें से 14 जिलों में बारिश और 6 जिलों में आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ बना बदलाव की वजह

मौसम में यह बदलाव ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जो इस समय पाकिस्तान और पंजाब के आसपास प्रभावी है। इसके साथ ही, पंजाब के ऊपर बनी निम्न दबाव की रेखा (ट्रफ) अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश, गरज-चमक और बादलों की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। 8 अप्रैल तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निशाने पर थी अमृतसर की पुलिस चौकी : 690 ग्राम IED बरामद, पुलिस प्रतिष्ठान था निशाने पर

अमृतसर. पाकिस्‍तान के निशाने पर पंजाब को एक बार फिर दहलाने की कोशिश थी. आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए 15 अगस्‍त की तारीख मुकर्रर की गई थी । आतंकी अपने मंसूबों में...
article-image
पंजाब

गुलजार सिंह के अंतिम संस्कार पर हंगामा, ग्रामीणों ने रुकवाई चिता ; नौकरी-मुआवजे के भरोसे के बाद बनी सहमति

नशे की बिक्री को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा से सवाल पूछने के बाद जहर खाने वाले गुलजार की मौत का मामला गरमाया संगरूर। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से गांव में नशे की...
पंजाब

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख...
article-image
पंजाब

कॉमरेड मोहिंदर कुमार बड्डोआण का चुनावी अभियान तेज : मट्टू

गढ़शंकर: गढ़शंकर क्षेत्र में का. महिंदर सिंह बड्डोआण के हक में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश नेता कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू, तहसील सचिव हरभजन सिंह अटवाल ने फासीवादी, विभाजनकारी, कारपोरेट...
Translate »
error: Content is protected !!