पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 1.5 किलो सहित दो गिरफ्तार

by

चंडीगढ़। पंजाब की एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है और दो लोगों को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुखदीप सिंह और कृष्ण के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि 1.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई और अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल से जुड़े दिल्ली स्थित अफगानिस्तानी हैंडलर्स का पर्दाफाश किया गया।

यादव ने बताया कि गिरफ्तार सुखदीप सिंह पहले 2020 में अपहरण के एक मामले में शामिल था और मई 2024 से जमानत पर बाहर था। तस्करों के काम करने के तरीके के संबंध में उन्होंने कहा कि आधी आस्तीन वाली जैकेट में हेरोइन छिपाकर वाहनों में तस्करी की जाती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

DGP हिमाचल को प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने लिखा पत्र

मोहाली । पंजाब निवासी एक दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र भेजकर एसआईटी गठित करने की मांग उठाई है। पत्र में व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में फंसाने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी खजाना लुटने नहीं दूंगा – गरीब व्यक्ति तक सब्सिडी और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने जारी किया ‘लोगो’ रोहित भदसाली। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सोलन में...
article-image
पंजाब

जन समस्याओं के त्वरित निपटारे संबंधी अधिकारियों की दी हिदायत

डिप्टी कमिश्नर ने जन समस्याओं पर लिया संज्ञान, हल करवाई लोगों की समस्याएं होशियारपुर, 15 अगस्तः : डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल आम लोगों से जुड़ी हर समस्याओं की रोजाना बारीकी से समीक्षा कर...
Translate »
error: Content is protected !!