पंजाब में आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा : मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी के लिए रेड अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट जारी

by

चंडीगढ़ :   पंजाब में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है, अगर 22 जनवरी के दिन के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री रहा है, जिसने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि इन दिनों में अधिकतम तापमान आमतौर पर 16 से 18 डिग्री के बीच होता है, वहीं तापमान लगभग 8 से 9 डिग्री कम होता है। जनवरी में चार बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ चुकी है।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर ने कहा है कि आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी के लिए रेड अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि येलो अलर्ट उसके बाद ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसका फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

हालांकि ठंड गेहूं की फसल के लिए तो असरदार है, लेकिन सब्जियों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को सलाह है कि सब्जियों में थोड़ा पानी लगा लें। उन्होंने कहा कि मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा हैं। जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

श्री अग्र भागवत कथा का तीन दिवसीय दिव्य एवं संगीतमय आयोजन 1 मार्च से 3 मार्च तक करवाया जा रहा : सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजन किया जा रहा  : सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष * इस अवसर पर ब्यास पीठ पंडित सचिन शास्त्री सुप्रसिद्ध अग्र भागवत कथा वाचक...
article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू ने कहा सरकार किसानों के लिए 40 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये इनपुट कोस्ट के नाते वापस ले लेती : नवजोत सिद्धू कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले नहीं

पटियाला : कांग्रेस के बरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा में जाने की अटकलों को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए एक्स पर पुरानी पोस्ट को शेयर किया। जिसमें वह राहुल गाँधी और प्रियंका...
article-image
पंजाब

शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीनेवाल की छात्रा कशिश को मिली स्कालरशिप

गढ़शंकर : बीनेवाल जो कि शहीद बलदेव राज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीनेवाल की छात्रा कशिश ने नैशनल मींस-कम-मैरिट स्कालरशिप के अधीन पंजाब मैरिट क्वालीफाई करके 12वीं कक्षा तक के लिए 12 हजार रुपये प्रति...
article-image
पंजाब

ईज़ी जमाबंदी पोर्टल’ लॉन्च : अब घर बैठे मिलेंगे भूमि रिकॉर्ड और ऑनलाइन होगी रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं

पंजाब सरकार ने भूमि संबंधी सेवाओं को अधिक सरल,पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ और ‘ईज़ी...
Translate »
error: Content is protected !!