पंजाब में कांग्रेस ही दे सकती है अनुभवी सरकार- मनीष तिवारी

by

रूपनगर, 17 फरवरी : पंजाब में कांग्रेस ही अनुभवी सरकार दे सकती है। यह बात श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां रूपनगर प्रेस क्लब में ‘मीट दा प्रेस” कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब अन्य राज्यों से अलग चुनौतियों का सामना कर रहा है और इन चुनौतियों से केवल एक अनुभवी सरकार ही निपट सकती है।
आम आदमी पार्टी (आप) की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में चाहे कितना भी शोर हो, कांग्रेस को ही वोट मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का मजबूत सांगठनिक ढांचा है जो चुनाव प्रचार को वोट में बदलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तुलना में जब पंजाब में कांग्रेस और शिअद-भाजपा गठबंधन के बीच सीधा टकराव था, राज्य में बहुकोणीय मुकाबले के कारण स्थिति अधिक जटिल थी, लेकिन उन्हें विश्वास था कि पंजाब की जनता कांग्रेस को ही आशीर्वाद देगी।
उन्होंने कहा कि अगर हमने पंजाब में एक अनुभवहीन सरकार चुनी तो पंजाब का भविष्य उन्हें अंधकारमय लग रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारा, धार्मिक भावनाओं और दरियाई पानियों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि राज्य को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है।
उन्होंने रूपनगर जिले के लोगों से श्री चमकौर साहिब हल्के से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, श्री आनंदपुर साहिब हल्के से पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह और रूपनगर हल्के से पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों को वोट देकर जीतने की अपील की।
इस मौके पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

84 युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया , रोज 30 से 40 लाख रुपये की ठगी करते थे : अमेरिकी नागरिकों को सोशल सर्विस देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

नोयडा : नोयडा के फेज-1 पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को सोशल सर्विस देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर खुलासा कर 84 युवकों और युवतियों...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री ने अंटी में किया पंचायत भवन का लोकार्पण : पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

एएम नाथ। जुब्बल : शिक्षा मंत्री आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल के प्रवास पर थे जहाँ उन्होंने उप तहसील सरस्वती नगर के अंतर्गत अंटी में 26 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन (दूसरी मंज़िल)...
article-image
पंजाब

BBMB ने हरियाणा के लिए छोड़ा पानी : भगवंत मान ने दी नसीहत -सोच-समझकर करें इस्तेमाल

नंगल । पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे के नए चक्र की शुरुआत होते ही भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB)ने बुधवार को भाखड़ा नांगल बांध से हरियाणा के लिए पानी छोड़ा है। इस...
article-image
पंजाब

नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गुरजोत को स्कूल द्वारा किया सम्मानित

गढ़शंकर :  गढ़शंकर ब्लॉक के सीहवां स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल -2 के छात्र गुरजोत सिंह को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में  उत्तीर्ण होने  पर स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!