पंजाब में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ, विपक्षी दलों के आरोप बेबुनियाद : बलतेज पन्नू

by

चंडीगढ़, 23 जुलाई : आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वे कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देश भर में हो रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के संबंध में पंजाब सरकार पर ‘बेबुनियाद’ आरोप लगा रहे हैं।

आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दोनों विपक्षी दल भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को निशाना बनाकर छात्रों की चिंताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पंजाब में भर्ती परीक्षा का कोई भी प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। फरीदकोट की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रश्नपत्र लीक का मामला नहीं था, बल्कि एक उम्मीदवार ने कथित तौर पर नकल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया था एवं उक्त अभ्यर्थी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

उन्होंने ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए जानबूझकर इस घटना को प्रश्नपत्र लीक के तौर पर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय पार्टी को उन प्रश्नपत्र लीक मामलों के बारे में बताना चाहिए जो कथित तौर पर उसके अपने कार्यकाल में हुए थे।

उन्होंने ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उसके शासनकाल में 90 से अधिक प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से परेशान होकर कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ समय पर कार्रवाई न करने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि देश भर के छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी चिंताओं पर ध्यान देने के बजाय भाजपा सारा दोष विपक्ष पर मढ़ने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के मामले में भाजपा के साथ सांठगांठ कर ली है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झुंगिया अड्डा स्थित सीमेंट स्टोर पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

8 अक्टूबर को फायरिंग के बाद मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती गढ़शंकर, 29 अक्टूबर : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया में 8 अक्टूबर को सीमेंट की दुकान पर फायरिंग...
article-image
पंजाब

जग्गू भगवानपुरिया की मौसी राजविंदर कौर बन गई डेरा बाबा नानक ब्लॉक समिति की चेयरमैन : 3 वोटों से की जीत दर्ज

डेरा बाबा नानक :   जिला गुरदासपुर की ब्लाक समिति डेरा बाबा नानक के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेशों पर डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल व एसडीएम आदित्य शर्मा...
article-image
पंजाब

बलजिंदर मान द्वारा लिखित ‘माहिलपुर का फुटबाल संसार’ का प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब ने किया लोकार्पण

माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब माहिलपुर द्वारा विख्यात लेखक बलजिंदर मान द्वारा फुटबाल पर लिखी गई पुस्तक ‘माहिलपुर का फुटबाल संसार’ का लोकार्पण 59वे प्रिं हरभजन सिंह ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के...
Translate »
error: Content is protected !!