पंजाब में पेपर लीक का आरोप निराधार, शिक्षा में सुधार को बदनाम करने की कोशिश : केजरीवाल

by

नई दिल्ली, 27 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक दुष्प्रचार बताया।उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में देश में 27वें स्थान से पहले स्थान पर पहुंचाने का काम आम आदमी पार्टी सरकार ने किया है और इसी उपलब्धि को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 10 वर्ष और पंजाब में पांच वर्ष की सरकार के दौरान एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। इसके विपरीत कई राज्यों में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए पंजाब पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस परीक्षा को लेकर पेपर लीक का आरोप लगाया जा रहा है, उसमें दो परीक्षा केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों ने स्मार्ट पेन के माध्यम से नकल का प्रयास किया था। परीक्षा के दौरान ही संबंधित अभ्यर्थियों को पकड़ लिया गया और उनकी कोशिश विफल कर दी गई। केजरीवाल ने कहा कि यह पेपर लीक का मामला नहीं, बल्कि नकल का प्रयास था, जिसे समय रहते रोक दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में 27वें स्थान पर था, जबकि अब राज्य ने केरल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास पंजाब सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

छात्र आंदोलन के संदर्भ में उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, मुकदमे और लाठीचार्ज किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार अपने वादों पर कायम नहीं है।

पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून लाने के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि केवल कठोर कानून बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की पेपर लीक माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की नीयत नहीं है। यदि सरकार गंभीर होती तो पहले से मौजूद कानूनों के तहत प्रभावी कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी कठोर कानून का स्वागत करेगी, लेकिन सबसे आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति और निष्पक्ष कार्रवाई है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैलेट गन केस में अज्ञात आरोपियों पर FIR, BNS की धारा 118 और 125 में मामला दर्ज : 6 घंटे थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

नई दिल्ली: दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान 19 वर्षीय साहिल लोचब के कथित पैलेट गन से घायल होने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। लोकसभा में...
article-image
पंजाब

145 ग्राम ड्रग्स के साथ 1 गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 19 नवंबर : गढ़शंकर पुलिस ने सुनील कुमार उर्फ ​​मोहित पुत्र दविंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर 1, मोहल्ला जोड़ो, गढ़शंकर के खिलाफ 145 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

एएम नाथ । देहरादून : अंतरतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा की शपथ लेते हुए हुए शनिवार को हिमाचल के पांच युवा अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी पड़ रही

दिल्ली  :  दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावाट के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। ...
Translate »
error: Content is protected !!