पंजाब में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीटिंग : सिद्धू को मर्यादा याद दिला दी – वेणुगोपाल ने कहा प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष को ही मीडिया में पार्टी के मसलों पर राय रखने का अधिकार

by

नई दिल्ली : काग्रेस से अलग रैली करने पर घिरे नवजोत सिंह सिद्धू की अब राहुल गांधी के सामने भी शिकायत हुई है। मंगलवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मीटिंग हुई तो इस बारे में भी प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेताओं ने बात की। इन नेताओं ने कहा कि हमें गठबंधन के मसले पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। इसके अलावा अनुशासनहीनता भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। पार्टी नेताओं ने कहा कि हमें 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अनुशासनहीनता की कीमत चुकानी पड़ी थी। यह मसला तब उठा है, जब नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों ‘जीतेगा पंजाब’ रैली की थी।

इस रैली में कांग्रेस का कोई नेता नहीं आया था। इसके अलावा मंच से ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कई अन्य नेताओं पर तीखे बाण चलाए थे। इस पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष को ही मीडिया में पार्टी के मसलों पर राय रखने का अधिकार है। इस तरह उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को मर्यादा याद दिला दी। इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि हमें टिकटों का ऐलान चुनाव से दो या तीन महीने पहले ही करना होगा। तभी उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी के लिए पूरा वक्त मिलेगा।

बता दें कि इस मीटिंग में प्रताप सिंह बाजवा और चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन का भी विरोध किया। मीटिंग में कुल 40 लीडर मौजूद थे, जिनमें से 13 ने मुखरता के साथ कहा कि हमें गठबंधन से बचना चाहिए। इन नेताओं का कहना था कि जमीनी कार्यकर्ता भी इसके खिलाफ हैं। नेताओं का कहना था कि ‘आप’ सरकार बदले की कार्रवाई हमारे लोगों पर कर रही है। ऐसी स्थिति में हमें उससे हाथ नहीं मिलाना चाहिए। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ सांसदों ने गठबंधन के पक्ष में राय रखी। इस पर राहुल गांधी और खरगे ने नेताओं को भरोसा दिलाया कि पंजाब पर आखिरी फैसला लेने से पहले आप लोगों की राय जरूर ली जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को पड़ेगे वोट : उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को होगी वोटो की गिणती

नई दिल्ली : पंजाब की 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। यह घोषणा दिल्ली में हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ा खेला होगा पंजाब की राजनीती में ! नवजोत सिद्धू भाजपा में होंगे शामिल : कयासों का बाजार गर्म-

नई दिल्ली । पंजाब की राजनीति में बड़ा खेला होने की संभावना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में नवजोत...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर में एसबीआई द्वारा सेनेटरी पैड इंसीनरेटर और किट्स का वितरण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत स्थानीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी...
Translate »
error: Content is protected !!