पंजाब में वॉट्सऐप पर मिलेंगे सरकारी सर्टिफिकेट : ​​​​​​​ सेवा केंद्रों में होलोग्राम और फिजिकल साइन का झंझट खत्म

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ी पहल की है। अब लोगों को किसी भी तरह के सर्टिफिकेट घर बैठे वॉट्सऐप पर मिलेंगे। उन्हें सिर्फ इसका आवेदन करने के लिए सेवा केंद्र आना होगा। इसके बाद सर्टिफिकेट डिजिटल साइन के साथ उन्हें वॉट्सऐप पर भेजे जाएंगे। ई-मेल से भी यह सुविधा मिलेगी। पहले लोगों को होलोग्राम और फिजिकल साइन कराने जरूरी होते थे। जिसे अब खत्म कर दिया है।
पंजाब के गवर्नेंस रिफॉर्म्स मिनिस्टर गुरमीत मीत हेयर ने चंडीगढ़ में अफसरों से मीटिंग के बाद कहा कि इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सभी यूनिवर्सिटी, ऐंबैसी समेत कोई प्राइवेट या सरकारी संस्था में उसे वैलिड माना जाएगा।
मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने बताया कि 283 सेवाएं ऑनलाइन की जा रही हैं। उन्हें वॉट्सऐप पर यह सहूलियत उपलब्ध कराई जाएगी। पिछले समय में अगर किसी को जाति या रैजिडेंस सर्टिफिकेट चाहिए तो उसे पहले सेवा केंद्र में अप्लाई करना पड़ता। फिर उसे सेवा केंद्र आकर होलोग्राम लगवाकर साइन करवाना पड़ता था। अब सिर्फ लोगों को सेवा केंद्र आकर अप्लाई करना होगा। इसके बाद वॉट्सऐप पर उन्हें सर्टिफिकेट मिल जाएगा। उन्हें होलोग्राम या फिजिकल साइन की जरूरत नहीं पड़ेगी। जाति या रैजिडेंस सर्टिफिकेट के अलावा डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट, बुढ़ापा पेंशन, मैरिज सर्टिफिकेट, आर्म्स लाइसेंस रिन्युअल, भार मुक्त सर्टिफिकेट, BC सर्टिफिकेट समेत सभी सेवाओं में इनका लाभ मिलेगा। इसके अलावा 93 सेवाओं के लिए अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड किया हासिल

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृती संस्थान शाखा कपूरथला की ओर से मई 2024 में संस्थान के प्रकल्प “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कर्जदार किसानों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में : पंजाब के किसान पर 2.03 लाख रुपये के औसत कर्ज : सुखबीर बादल के सवाल पर पर वित्त राज्य मंत्री का जवाब

चंडीगढ़ : कर्जदार किसानों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में है, पंजाब के किसान 2.03 लाख रुपये के औसत कर्ज के साथ देश में तीसरे स्थान पर हैं। यह जानकारी शिअद के अध्यक्ष और...
article-image
पंजाब

एसजीपीसी के वोट बनवाने की तारीख 15 नवंबर 2023 से एक महीना और बढ़ाने की सिख पंथक विचारको ने मांग उठाई

गढ़शंकर : शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (अमृतसर) के होने वाले चुनाव को लेकर गढ़शंकर व अन्य गांवों से पंथक चिंतक गुरुद्वारा साहिब भाई तिलका जी में एकत्र हुए। जपो वाणी के पाठ के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!