पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म : शो-कॉज नोटिस वापस लेने के बाद यूनियन का बड़ा फैसला

by

चंडीगढ़ : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को जारी किए गए शो-कॉज नोटिस वापस लिए जाने के बाद कर्मचारी यूनियन ने आंदोलन खत्म करने का फैसला किया। अब कर्मचारियों की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जल्द बैठक होने की संभावना है, जिसमें उनकी लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

दरअसल, अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में कर्मचारियों ने 11 सितंबर तक सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला किया था। इससे पहले कर्मचारियों की ओर से केवल 8 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया गया था।

2,500 कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर बढ़ा था विवाद

कर्मचारी यूनियन के अनुसार, 27 अगस्त की हड़ताल के बाद करीब 2,500 कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया गया था। कर्मचारी इस पत्र को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ गया था।

कर्मचारियों का कहना था कि हड़ताल के दौरान गैरहाजिरी को आधार बनाकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

सरकार ने दी थी ‘नो वर्क, नो पे’ की चेतावनी

मंगलवार को पंजाब सरकार ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि हड़ताल की अवधि के दौरान ‘नो वर्क, नो पे’ का नियम लागू होगा। साथ ही गैरहाजिरी को लेकर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

अब सरकार द्वारा शो-कॉज नोटिस वापस लिए जाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रस्तावित बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अब सभी की नजरें सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच होने वाली बैठक के नतीजे पर टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Grand Finale of District Football

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/may 24 : The five-day district-level football tournament organized by the Subsidiary Training Centre (STC), BSF, Kharkan, as part of the Border Security Force’s Diamond Jubilee celebrations, concluded today with a grand closing...
article-image
पंजाब

बाढ़ से प्रभावित 20 सरकारी स्कूलों को छोड़कर सभी सरकारी स्कूल खुलेंगे : DC आशिका जैन

 4 अपर प्राइमरी और 16 प्राइमरी सरकारी स्कूल अस्थायी तौर पर रहेंगे बंद होशियारपुर, 9 सितंबरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के चलते जिले के 20 सरकारी स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!