पंजाब में सियासी हलचल, अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का हुआ ऐलान, अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर

by
माघी मेला कॉन्फ्रेंस के दौरान खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की. इस मंच पर जयकारों के बीच पार्टी का नाम “अकाली दल (पंजाब का वारिस)” रखा गया और अमृतपाल सिंह को इसका मुख्य सेवक घोषित किया गया। अगले तीन महीने में इस पार्टी में नई भर्तियां की जाएंगी।  जिसके बाद बैसाखी के मौके पर पार्टी के नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
कमेटी का गठन :   गौरतलब है कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।  फिलहाल, अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है और जेल में होने के कारण पार्टी संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस दौरान अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। पार्टी नेता जसकरन सिंह काहन सिंह वाला ने बताया कि पार्टी के नाम के लिए तीन विकल्प चुनाव आयोग को भेजे गए थे, जिनमें से यह नाम मंजूर किया गया।
जसकरन सिंह ने पार्टी के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की सरकार किसानों की जान ले रही है और सिख समुदाय को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की सोच पंजाब के पानी पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है और सिखों को बंधक बनाने की साजिश रच रही है।
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के लिए बड़ी चुनौती :   राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अमृतपाल सिंह द्वारा राजनीतिक पार्टी बनाना शिरोमणि अकाली दल (बादल) के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है।  अकाली दल अब तक पंथ का प्रमुख प्रतिनिधि रहा है, लेकिन 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान और डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम को माफी देने के विवाद के बाद अकाली दल का ग्राफ गिरा है।  इसका असर पंथक वोट बैंक पर पड़ा है, जो अब नए विकल्प तलाश रहा है।
पंजाब की राजनीति पर गहरा असर :   विशेषज्ञों का कहना है कि अमृतपाल सिंह की पार्टी का पंजाब की राजनीति पर गहरा असर हो सकता है, जिस तरह से अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह ने निर्दलीय चुनाव में पंथक वोटरों से जीत हासिल की थी। उनकी पार्टी के गठन के बाद सिख वोट बैंक का रुझान उनकी ओर हो सकता है। इसका नुकसान शिरोमणि अकाली दल को हो सकता है। हालांकि, यह इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि इससे पहले भी कई सिख पार्टियां बनी हैं, लेकिन वे सफलता हासिल नहीं कर पाईं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

74.13 लाख की संपत्ति फ्रीज करने की पुष्टि : नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध कमाई पर प्रहार

ज्वाली के लभ गांव में सात दुकानों वाला भवन और ट्रैक्टर कार्रवाई के दायरे में; नशा तस्करी से जुड़ी करीब 30.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर अब तक हो चुकी है कार्रवाई की पुष्टि...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

एसीपी सहित कई लोग घायल- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकराईं

लखनऊ  : लखनऊ में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अब सहायक स्टाफ नर्स के 780 पदों पर होगी भर्ती

चार एचएएस समेत 22 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, एचएएस को 1.77 लाख तक वेतन एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर...
article-image
पंजाब

डीएमएफ और डीटीएफ द्वारा बेरोज़गार सहायक लाइनमैनों पर किए गए पुलिस अत्याचार की कड़ी निंदा

लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग गढ़शंकर, 5 जून :  डेमोक्रेटिक मुलाज़िम फेडरेशन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा पटियाला में बेरोज़गार सहायक लाइनमैन, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने...
Translate »
error: Content is protected !!