पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से 27 वर्षीय छात्रा की मौत

by

चंडीगढ़, 28 जुलाई (हि.स.)। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-25 स्थित दक्षिणी परिसर में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच करंट लगने से एक स्कॉलर की मौत हो गई।

वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उठाकर चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतका के परिवार को दे दी गई है। ज्योति की मां और भाई रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली 27 वर्षीय ज्योति पंजाब यूनिवर्सिटी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग से पीएचडी कर रही थी। वह गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 से अपने विभाग की ओर जा रही थी। परिसर में बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भरा हुआ था। जलभराव से बचने के लिए उसने कच्चे रास्ते से जाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई। पास में लगे विद्युत जंक्शन बॉक्स से करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, करंट किस कारण फैला और इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

भारी बारिश के बीच हुई इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर में बिजली और जल निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं को परिसर के भीतर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में ज्योति ने पानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ता चुना, लेकिन वही रास्ता उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान विद्युत जंक्शन बॉक्स, आसपास की बिजली की तारों और बारिश के पानी में करंट फैलने के संभावित कारणों की पड़ताल की जाएगी। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि परिसर में बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई।स्कॉलर की मौत के बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है। विद्यार्थियों ने परिसर में जल निकासी और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के तहत छात्रों को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में यूजीसी के निर्देश पर प्रो. कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए ‘मिशन लाइफ; के तहत छात्रों...
article-image
पंजाब

अनन्या जसवाल ने स्कूल स्तर के हुए योगा मुकावलों में ब्लॉक गढ़शंकर में प्रथम : जिला स्तरीय मुकाबलों ने तीसरे स्थान पर रही

गढ़शंकर । एमबीबीजी पब्लिक स्कूल झोनवाल की छठीं कक्षा की छात्रा अनन्या जसवाल ने स्कूल स्तर के हुए योगा मुकावलों में ब्लॉक गढ़शंकर में प्रथम रही और जिला होशियारपुर में हुए जिला स्तरीय मुकाबलों...
article-image
पंजाब

स्पीकर ने MLA शीतल अंगुराल का इस्तीफा कर लिया मंजूर : शीतल ने एक ई-मेल और पत्र स्पीकर संधवा को लिखकर इस्तीफा वापस लेने की बात कर चुके थे

जालंधर :  जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल उपचुनाव का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं लिहाजा उन्होंने स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने के लिए ई-मेल व पत्र भेजा है लेकिन स्पीकर ने शीतल अंगुराल...
Translate »
error: Content is protected !!