पंजाब विधानसभा चुनाव : हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर : हिंदुओं को रिझाने में आप सबसे आगे

by

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल हिंदू वोट बैंक को रिझाने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी  इस मामले में अन्य दलों से दो कदम आगे नजर आ रही है।

AAP सरकार ने राज्य भर में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या आयोजित करने का फैसला लिया है. राज्य के 22 शहरों में ये कार्यक्रम हो रहे हैं. गुरदासपुर, अमृतसर और जालंधर में कार्यक्रम पहले ही हो चुके हैं. मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी इन कार्यक्रमों में मुख्य आकर्षण हैं।

सनातन भवन और माता सीता मंदिर का ऐलान : बुधवार को लुधियाना में सनातन भवन की नींव रखी गई. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा इस मौके पर मौजूद थे. सरकार का कहना है कि यह भवन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए बनाया जा रहा है. इसके अलावा अमृतसर में भव्य माता सीता और लव-कुश मंदिर बनाने की घोषणा भी की गई है।

बीजेपी और कांग्रेस भी मैदान में :  हिंदू वोट बैंक को रिझाने में आप अकेली नहीं है. भाजपा के नेता हालांकि सीधे तौर पर बड़े कार्यक्रम नहीं करा रहे हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता धार्मिक आयोजनों में सक्रिय हैं. चर्चा है कि भाजपा मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल को भी इस काम में लगाएगी. कांग्रेस भी पीछे नहीं है. हाल ही में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर में हुई घटनाओं पर कांग्रेस ने हमलावर रुख अपनाया था. पार्टी पंजाब में हिंदू वोट बैंक के पारंपरिक आधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 9 सितम्बर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान ट्रस्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला : डीसी व एसपी सहित अन्य अफसरों ने छोड़ी बिजली सब्सिडी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को एक मिसाल पेश करते हुए अपनी बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक संजीव...
पंजाब

अवैध खनन के खिलाफ कंडी संघर्ष कमेटी ने किया जोरदार प्रदर्शन : कुनैल के क्रशर  और गांव चक रौतां नहर पर पहुंच और जोरदार नारेबाजी की

गढ़शंकर, 31 जुलाई : आज शहीद उधम सिंह की 84वीं शहादत दिवस के अवसर पर चौधरी अच्छर सिंह के नेतृत्व में कंडी संघर्ष कमेटी ने अवैध खनन खिलाफ और कंडी नहर की युद्धस्तर पर...
article-image
पंजाब

दो नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार : बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए थे

चंडीगढ़। बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए दो नाबालिग वहां से फरार हो गए। दोनों को गुरुवार को ही धनास से काबू किया गया था। दोनों ही धनास के रहने...
Translate »
error: Content is protected !!