पंजाब विधानसभा में नौ महत्वपूर्ण विधेयक पारित : शिक्षा, कर, रोजगार, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए विधेयक पारित

by

चंडीगढ़, 10 अगस्त :  पंजाब विधानसभा में सोमवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन शिक्षा, बुनियादी ढांचा, कर, रोजगार, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 9 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए, जिससे राज्य में विधायी और नियामक ढांचे को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा पेश किया गया पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन विधेयक, 2026 बहुमत से पारित हुआ। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पेश किया गया ‘द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक, 2026 सर्वसम्मति से पारित हुआ।

सदन द्वारा विश्वविद्यालयों से संबंधित तीन विधेयक भी पारित किए गए। इन विधेयकों में क्लाउड यूनिवर्सिटी, होशियापुर विधेयक, 2026, एम.एस. डिजिटल यूनिवर्सिटी, पटियाला विधेयक, 2026 और फिजिक्सवाला डिजिटल यूनिवर्सिटी, पटियाला विधेयक, 2026 शामिल थे, जिन्हें शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पेश किया गया और बहुमत से पारित कर दिया गया।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किया गया पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) विधेयक, 2026 बहुमत से पारित हो गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किया गया पंजाब राज्य आउटसोस्र्ड परसोनल (ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट) विधेयक, 2026 सर्वसम्मति से पारित हुआ। पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा पेश किया गया पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 बहुमत से पारित हुआ।

वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा पेश किया गया पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज़ विधेयक, 2026 भी बहुमत से पारित हुआ। इन 9 विधेयकों का पारित होना पंजाब सरकार द्वारा प्रशासन को मजबूत करने, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा को बढ़ावा देने, संस्थागत और प्रबंधकीय प्रणालियों को सुव्यवस्थित करने, कर्मचारियों और नागरिकों के हितों की रक्षा करने, ग्रामीण संस्थाओं को सशक्त बनाने और राज्य में पर्यावरण संरक्षण को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीपी बेदी और प्रिंसिपल डॉ. कंवल इंदर कौर के कुशल नेतृत्व में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने फहराया। विद्यार्थियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भिड़ा गया था दो आतंकियों से वो – राइफल छीनने की भी कोशिश की… पहलगाम में मारे गए सैयद हुसैन ने

पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक की भी जान चली गई. उसकी पहचान सैयद हुसैन शाह के रूप में हुई है। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने...
article-image
पंजाब

चिट्टे के ओवरडोज से नाबालिग की मौत : हाथ में लगी सिरिंज के साथ आंगन में तोड़ा दम

बठिंडा :  पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पंजाब में नशे के समूल नाश के लिए चलाए जा रहे युद्ध नशा विरोधी अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं,...
article-image
पंजाब

कर्नल और उसके बेटे की पंजाब पुलिस द्वारा की गई क्रूर पिटाई के खिलाफ 22 मार्च को गढ़शंकर में विरोध प्रदर्शन : कैप्टन अमरजीत सिंह गुलपुर

गढ़शंकर। कर्नल और उसके बेटे की पंजाब पुलिस के अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा की गई क्रूर पिटाई के खिलाफ सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा कैप्टन अमरजीत सिंह गुलपुर व केवल सिंह सूबेदार के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!