पंजाब सरकार के नि:शुल्क आनलाइन कोचिंग प्रोजैक्ट से नौजवानों को मिलेगी नई दिशा: अपनीत रियात

by

होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से घर-घर रोजगार अभियान के अंतर्गत प्रदेश के लाखों नौजवानों को रोजगार दिलाया गया है वहीं अब पंजाब सरकार की ओर से उन नौजवानों के लिए जो सरकारी नौकरियों के लिए कोचिंग लेना चाहते हैं उन्हें भी आन लाइन नि: शुल्क कोचिंग मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगार नौजवान जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग लेने के चाहवान है, उनके लिए नि:शुल्क आनलाइन कोचिंग मुहैया करवाने की सारी व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से एस.एस.सी, बैंक, पी.ओ. क्लैरिकल, आर.आर.बी, सी.ई.टी. पी.पी.एस.सी, पी.एस.एस.बी. व अन्य विभागीय परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी, जो कि पंजाब सरकार का यह एक प्रशंसनीय कदम है जो कि नौजवानों में नया उत्साह भरेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चाहवान उम्मीदवार आनलाइन कोचिंग का लाभ लेने के लिए वैबसाइट https://www.eduzphere.com/freegovtexams पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट उम्मीदवार व अंडर ग्रेजुएट उम्मीदवार यदि वे किसी केंद्र, प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योग्य है तो कक्षाओं के लिए खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन द्वारा बदलियों संबंधी बैठक 

गढ़शंकर, 15 मार्च : 4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन के सदस्यों के बदलियों को लेकर मीटिंग गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। मीटिंग में सरकार से मांग की गई की नए सैशन दौरान आम बदलियों...
article-image
पंजाब

सियासी नेताओं के इशारे पर काटे गए स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में बीत के लोगों ने ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन :

गढ़शंकर, 15 जून : झुँगिया अड्डे पर बीत इलाके के लोगों ने सियासी नेताओं के इशारे पर गरीब व जरूरतमंद लोगों के राशन वाले स्मार्ट कार्ड काटने के विरुद्ध सी. पी. आई. एम. के...
article-image
पंजाब

Proud Moment for Dasuya: Kanwarpal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Dasuya has brought immense pride to the region as Kanwarpal Singh successfully cleared the UPSC Civil Services Examination 2026, securing an impressive All India Rank 605. With this remarkable achievement, he...
article-image
पंजाब

सबके भले की अरदास की : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने लहरी शाह मंदिर में टेका माथा

रूपनगर 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लहरी शाह मंदिर में माथा टेक कर सबके भले की अरदास की...
Translate »
error: Content is protected !!