पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राजस्व संग्रह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 11,200 करोड़ रुपए के संशोधित आबकारी राजस्व लक्ष्य के मुकाबले विभाग ने 31 मार्च, 2026 तक सफलतापूर्वक 11,782 करोड़ रुपये एकत्र किए, जो लक्ष्य से 582 करोड़ रुपये अधिक हैं।

व्यापक वित्तीय उपलब्धियों को साझा करते हुए वित्त मंत्री ने इस सफलता का श्रेय सीधे तौर पर राज्य सरकार के सक्रिय शासन और व्यापार-हितैषी नीतियों को दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, ह्लविशेष रूप से, पिछले चार वर्षों में आबकारी राजस्व लगभग दोगुना हो गया है, जो 6,254.84 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,782 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है, और वर्ष 2026-27 के लिए 12,800 करोड़ रुपये का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह उपलब्धि पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए राजस्व अधिकतम करने के प्रति विभाग की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अगले वित्त वर्ष की योजना की साझा :  आगामी वित्तीय वर्ष की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ने रणनीतिक वित्तीय लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी नीति 10,520 करोड़ रुपये के अनुमानित लाइसेंस शुल्क लक्ष्य के साथ तैयार की गई है, जबकि वर्ष 2025-26 में यह 9,877 करोड़ रुपये था।

यह उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी 207 खुदरा शराब समूह वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित किए जा चुके हैं, जो राज्य सरकार की आबकारी नीति में लाइसेंसधारकों के विश्वास को दशार्ता है। आबकारी नीति 2026-27 को समग्र रूप से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है, जिसने राज्य के खजाने में राजस्व के निरंतर प्रवाह को बनाए रखने के साथ-साथ शराब व्यापार में स्थिरता सुनिश्चित की है।

सरकार का लक्ष्य 12,800 करोड़ राजस्व जुटाना :  राज्य के राजस्व स्रोतों में लगातार हो रही वृद्धि पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भविष्य की रणनीतियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ह्लभविष्य की ओर देखते हुए, आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12,800 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी कुल राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है। पंजाब सरकार राजस्व संग्रह और नियामक दक्षता के बीच संतुलन बनाए रखते हुए, मजबूत प्रवर्तन, बेहतर अनुपालन प्रणालियों और रणनीतिक नीतिगत हस्तक्षेपों के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह आश्वस्त है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कालरशिप स्कैम को लेकर खिलाफ आप के कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश के कार्यालय के समकक्ष की भूख हड़ताल

नवांशहर। आम आदमी पार्टी के एससी विंग के अध्यक्ष बलवीर करनाणा की अगुवाई में आज नवांशहर में डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया जिसमें बलवीर करनाणा भूख हड़ताल पर बैठे। बलवीर करनाणा, संतोष कटारिया...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुल्लोवाल में लगा शिकायत निवारण कैंप : अधिकारियों ने 8 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया मौके पर हल

होशियारपुर, 25 मई:मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत आज जिले गांव...
article-image
पंजाब

*यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में श्री राजेश बाघा का विशेष दौरा — 2027 में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों पर केंद्रित महत्वपूर्ण बैठकें*

लंदन/ यूके/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व (2027) की भव्य एवं आध्यात्मिक तैयारियों को लेकर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (एस.सी. आयोग) के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा पंजाब के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 हाई प्रोफाइल मर्डर- सोशल मीडिया पर दोस्ती, विला में पार्टी और खूनी साजिश, प्यार और मर्डर की खूनी दास्तान

 गोवा :  कारोबारी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई नरोत्तम सिंह की गोवा के एक विला में हत्या कर दी गई थी। हाई प्रोफाइल मर्डर की इस वारदात के...
Translate »
error: Content is protected !!