पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए रेट : 7 किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी को वापस

by

 चंडीगढ़ :  पंजाब कैबिनेट की मीटिग में भगवंत मान सरकार ने बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी वापस ले ली है। इस बैठक में पेट्रोल की कीमत 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर 7 किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी को वापस ले लिया गया।  यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी से डीजल से 395 करोड़ रुपये और पेट्रोल से 150 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ने का अनुमान है।

2024-25 तक राज्य का कर्ज :   यह फैसला राज्य की वित्तीय हालत सुधारने के लिए लिया गया है। इस साल मार्च में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने अनुमान जताया था कि 2024-25 तक राज्य का कर्ज 3.74 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है। ये कर्ज राज्य के कुल जीडीपी (8 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का 46 प्रतिशत से अधिक है। आर्थिक हालत के कारण जुलाई में राज्य सरकार को 16वें वित्त आयोग से राहत पैकेज की मांग करनी पड़ी थी। भगवंत मान ने राज्य के विकास को गति देने के लिए 1.32 लाख करोड़ रुपये की मांग की थी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की पंजाब यात्रा: नया जोश नया पंजाब कार्यक्रम

चंडीगढ़: आर्ट ऑफ लिविंग ने यह घोषणा करते हुए खुशी का अनुभव किया है कि विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर, इस नवंबर में पंजाब का दौरा करेंगे। हजारों लोग उनकी...
article-image
पंजाब

साल की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर को – सीजेएम अपराजिता जोशी

जिला वासियों को अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील होशियारपुर, 22 नवंबर : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की ओर से सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस. ए. एस.नगर के दिशा-निर्देश...
article-image
पंजाब

उलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल कलब गढ़शंकर ने युनाईटेड फुटबाल कलब अमृतसर को 6-2 के अंतर से हराया

गढ़शंकर: पंजाब फुटबाल एसोसिएशन दुारा करवाई जा रही 35 वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग के पंजाब सुपर लीग के लिए बी कैटागिरी के लिए मुकावला स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के...
article-image
पंजाब

‘गोली चलाकर मां की गोद में सो जाओगे तो’ CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

चंडीगढ़ :पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त तेवर सामने आया है. मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या और स्कूलों को मिल रही...
Translate »
error: Content is protected !!