पंजाब सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA 8% बढ़ा, अब 50% मिलेगा

by

1 सितंबर 2026 से लागू होगी नई दर, सितंबर की सैलरी में ही मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा वित्तीय लाभ देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

नई दर 1 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को सितंबर माह के वेतन में ही मूल वेतन पर 50 प्रतिशत की दर से DA का भुगतान किया जाएगा।

वित्त विभाग की फाइनेंस पर्सनल-1 शाखा द्वारा जारी आदेश की प्रतियां विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों, प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और सभी उपायुक्तों को भेजी गई हैं।

इसके अलावा सभी जिला खजाना अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि सितंबर के पे-रोल में संशोधित DA दर के अनुसार वेतन बिल तैयार कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सरकार के इस फैसले से राज्य के बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Deputy Commissioner directed the

Nawanshahr/Daljeet Ajnoha/July 14 : During a special conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner Nawanshahr Navjot Pal Singh Randhawa told about the arrangements made by the civil administration regarding the prevention of possible...
article-image
पंजाब

सत् श्री अकाल दोआबा की ओर से भाषण प्रतियोगिता तथा बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से पेड़ लगाने पर एक समागम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के अभियान ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत श्री गुरू हरि राय कॉलेज फार विमैन चब्बेवाल में सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

गऊशालाओं में सुरक्षा प्रबंधों के लिए कड़े कदम उठाए पंजाब सरकार: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  फगवाड़ा के श्री कृष्ण गऊशाला, शिव मंदिर, तालाब आरोडिय़ां, मेहली गेट में गऊओं की हत्या होना एक जघन्य अपराध है तथा इसको अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा...
article-image
पंजाब

रेलवे फाटक के पास एक शव मिला, खून से सने शव पर धारदार हथियार के गहरे घाव : युवक की बेरहमी से की गई हत्या

जालंधर । पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। हालांकि पंजाब में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन फिर भी अराजक गतिविधियां नहीं रुक रही...
Translate »
error: Content is protected !!