पंजाब: सीएम भगवंत मान ने मोहाली में 900 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

by

मोहाली, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मोहाली में विभिन्न विभागों के 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त उम्मीदवारों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पंजाब और पंजाबियों की सेवा करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक राज्य सरकार द्वारा बिना रिश्वत और बिना सिफारिश 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और ‘मिशन रोजगार’ के तहत यह प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि अब उम्मीदवारों को केवल परीक्षा देनी होती है, उसके बाद परिणाम और नियुक्ति पत्र सरकार स्वयं भेजती है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में झाड़ू का बटन दबाकर जनता सरकार में भागीदार बनी, और उसी फैसले से आज शिक्षा, रोजगार और विकास की रोशनी पूरे पंजाब में फैल रही है, जबकि पिछली सरकारों के दौर में प्रदेश को सिर्फ अंधकार मिला।

उन्होंने कहा कि विरोधियों ने सरकार द्वारा किए गए जन-हितैषी कार्यों की सराहना करने के बजाय हमेशा कमियां ही निकाली हैं। लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ काम पर है। पंजाब को दोबारा सही राह पर लाने के लिए लोग हमारा साथ दे रहे हैं। हमें विरोधियों की परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर हमें शहीदों के सपनों की आजादी को साकार करना है, तो हमें भी आजादी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। शहीदों के सपनों की आजादी को हकीकत में बदलने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज मोहाली में विभिन्न विभागों के 916 नौजवान लड़के-लड़कियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सभी को पूरी तन्मयता और ईमानदारी से पंजाब-पंजाबियों की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दी। अब तक 63 हजार 943 युवाओं को बिना रिश्वत और बिना सिफारिश सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। आने वाले दिनों में भी ‘मिशन रोजगार’ के तहत इसी तरह युवाओं के हाथों में नियुक्ति पत्र सौंपने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

इससे पहले उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के नाम पर बनाए गए पोर्टल में जवाबदेही तय की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस योजना को स्कैम ना बना सके। यदि कोई भी कॉलेज फर्जी दाखिला दिखाकर स्कॉलरशिप लेने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज मिलेगा। इस योजना की सुविधा सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। अब राज्य का कोई भी परिवार इलाज से वंचित नहीं रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान मंडियों में धान को अच्छी तरह सुखाकर ही लाएं : DC आशिका जैन

 होशियारपुर जिले में अब तक 1,36,770 मीट्रिक टन धान की आमद, 1,35,957 मीट्रिक टन की खरीद खरीदे गए धान की अदायगी 48 घंटे के निर्धारित मानक के अनुसार 100 प्रतिशत होशियारपुर, 15 अक्टूबर: डिप्टी...
article-image
पंजाब

पंजाब बीजेपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंद खन्ना को ED ने भेजा समन

चंडीगढ़  : पंजाब भाजपा के नेता, दो बार के पूर्व विधायक और पंजाब बीजेपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंद खन्ना को ईडी ने भेजा समन भेजा है। खन्ना को मनी लांड्रिंग के एक मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाय और समोसे का मेल हो गया : पंजाब विधानसभा में राघव चड्ढा का जिक्र कर सीएम भगवंत मान का निशाना

चंडीगढ़ : नजाब में भगवंत मान की सरकार ने विश्वास प्रस्ताव लाया जो सर्वसम्मति से पास हो गया. अपने संबोधन में सदन में सीएम भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब  यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रणव कृपाल की अगुआई में किया प्रदर्शन

गढ़शंकर  ।  विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रणव कृपाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के वर्करों ने कल देर रात रेलवे फाटक...
Translate »
error: Content is protected !!