पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

by

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जांचे गए सैकड़ों दवा सैंपलों में से 112 नमूने गुणवत्ता परीक्षण में असफल पाए गए हैं।

इनमें तीन खांसी की सिरप भी शामिल हैं, जिनमें से एक को नकली (Spurious) घोषित किया गया है।

ये दवाएँ हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, एनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग की जाती हैं, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

पंजाब से 11 दवाएँ फेल, हिमाचल सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार, कुल 112 फेल सैंपलों में से 49 हिमाचल प्रदेश, 16 गुजरात, 12 उत्तराखंड, 11 पंजाब, और 6 मध्य प्रदेश की दवाएँ शामिल हैं।

इनमें पंजाब में निर्मित 11 दवाएँ भी मानक पर खरी नहीं उतरीं। खास बात यह है कि केंद्रीय स्तर पर 52 और राज्य स्तरीय प्रयोगशालाओं में 60 सैंपल फेल हुए हैं।

नकली कफ सिरप ने बढ़ाई चिंता :  सीडीएससीओ की रिपोर्ट में तीन कफ सिरप के सैंपल फेल पाए गए हैं, जिनमें से एक नकली घोषित किया गया है। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ सप्ताह पहले ही पंजाब सरकार ने ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ समेत आठ दवाओं पर प्रतिबंध लगाया था।

बाजार से हटाई जा रहीं असुरक्षित दवाएँ

रिपोर्ट जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए इन दवाओं को बाजार से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फार्मासिस्टों, डॉक्टरों और अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन दवाओं के बैच तुरंत अलग करें और मरीजों को सुरक्षित विकल्प ही उपलब्ध कराएँ।

दवाओं की गुणवत्ता पर सख्ती की ज़रूरत

विशेषज्ञों का कहना है कि यह रिपोर्ट भारत में फार्मास्युटिकल क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देती है। नकली या घटिया दवाओं से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए निगरानी और सैंपलिंग प्रक्रिया को और कड़ा बनाने की जरूरत है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीसीए और बी.काम. तीसरे सेमेस्टर का शानदार परिणाम

गढ़शंकर, 5 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीसी और बी.सी. और बी.काम तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
article-image
पंजाब

अर्जुन सिंह चीमा ने 10 मीटर एयर पिस्तौल टीम मुकाबले में जीता स्वर्ण पदक : मीत हेयर ने अर्जुन सिंह चीमा को बधाई दी

पंजाब के खिलाडिय़ों ने अब तक 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 काँस्य पदक जीते चंडीगढ़, 28 सितम्बर: हांगज़ू में चल रही एशियन गेम्ज़ में पंजाब के खिलाडिय़ों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। आज...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले हुए खुलासे : किसान शुभकरण सिंह की खोपड़ी में मिली मैटल पैलेट, सिर से जो छर्रे मिले, पुलिस को सौंप दिया

चंडीगढ़ : किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान खनौरी बॉर्डर पर पिछले हफ्ते हरियाणा पुलिस के झड़प के दौरान किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई. पंजाब पुलिस ने इस केस में हत्या का...
Translate »
error: Content is protected !!