पंजाबी युवती कनाडा में गिरफ्तार….किराए की बेसमेंट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रुपए लेती थी एडवांस

by

पंजाबी मूल की 27 साल की युवती ने कनाडा में रेंट के नाम पर 17 लोगों से 41 लाख रुपए (60 हजार डॉलर) ठग लिए। युवती ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग लोकेशन पर मकान दिखाए थे। हर मकान का 1700 डॉलर के करीब रेंट बताया गया।

लोगों ने सोशल मीडिया पर ही मकान देख युवती से बात की। उसने लोगों को झांसे में लेकर पेमेंट ले ली। जब लोग दिए गए पतों पर अपना-अपना सामान लेकर पहुंचे तो उन्हें झटका लगा। ठगी का पता चलने पर पील रीजनल पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवती की पहचान सवरीत कौर के रूप में हुई है।

वह कनाडाई नागरिक है और ब्रैम्पटन में ही रह रही है। पुलिस ने युवती की फोटो जारी कर लिखा है कि लोग इसे देख लें और इस ठग से अलर्ट रहें। कैसे उसने लोगों को ठगा।

युवती ने कैसे 17 लोगों को फर्जी विज्ञापन बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए: पुलिस के मुताबिक यह पूरा फर्जीवाड़ा मई 2025 से फरवरी 2026 के बीच किया गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन सोशल प्लेटफॉर्म्स पर ब्रैम्पटन में बेसमेंट और अपार्टमेंट किराए पर उपलब्ध होने के फर्जी विज्ञापन डाले थे।

रेंटल एग्रीमेंट कर एडवांस पेमेंट ले ली: इन विज्ञापनों को असली समझकर कई लोग सवरीत कौर के संपर्क में आ गए। उन्होंने आरोपी के साथ रेंटल एग्रीमेंट साइन कर लिए और पहले व आखिरी महीने के किराए के रूप में एडवांस पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

लोग सामान लेकर पहुंचे तो हुआ खुलासा: पील पुलिस के अनुसार एडवांस किराया देने के बाद पीड़ित लोग अपना सामान लेकर नए घर में शिफ्ट होने पहुंचे। इनमें से कई लोग अपना पुराना मकान पहले ही खाली कर चुके थे। लेकिन जब वे बताए गए पते पर पहुंचे तो पता चला कि वहां पहले से दूसरे लोग रह रहे हैं। जिस मकान का किराया उन्होंने दिया था, वह किराए के लिए उपलब्ध ही नहीं था।

जांच की तो 17 लोगों से ठगी सामने आई: पील पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे 17 अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ। इन सभी मामलों में पीड़ितों को कुल 60 हजार डॉलर से अधिक का चूना लगाया गया। हैरानी की बात यह रही कि किसी भी पीड़ित को न तो वादा किया गया घर मिला और न ही उनकी रकम लौटाई गई। 13 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया जांच पूरी होने और ठगी कंफर्म होने पर 13 जुलाई को सवरीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बेल हियरिंग के लिए ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस की हिरासत में रखा गया है। पील रीजनल पुलिस ने आम जनता, अप्रवासी और नए किराएदारों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर रेंटल प्रॉपर्टी खोजते समय ज्यादा सावधानी बरतें।

पुलिस ने सलाह दी है कि पैसे ट्रांसफर करने से पहले प्रॉपर्टी को खुद जाकर देखें। बिना पूरी जांच के किसी भी प्रकार की एडवांस पेमेंट न भेजें। युवती की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने 22 जुलाई को मीडिया से साझा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्‌ठी : सजा पूरी होने पर हाईकमान सौंप सकती है सिद्धों को कोई बढ़ी जिम्मेवारी

चंडीगढ़। वर्ष 1988 के एक रोड रेज केस में पटियाला जेल में बंद एक वर्ष की सजा भुगत रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी ने एक चिट्‌ठी भेजी...
article-image
पंजाब

जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा के नेतृत्व में टीम ने दवाईओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण :  हर दवाई की दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य : जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा

गढ़शंकर ।  जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर सुखवीर चंद ने तहसील गढ़शंकर के ग्रामीण व शहर में दवाईओं की दुकानों का औचक निरीक्ष्ण  किया और नशे से सबंधित प्रतिबंधित...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर अर्श डल्ला के 4 गुर्गे सहित एक विदेशी हैंडलर गिरफ्तार- तीन .32 कैलिबर पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को मोहाली में कनाडा स्थित अर्श डल्ला के 4 गुर्गों और...
article-image
पंजाब

यू.के. में सिख युवती से गैंगरेप का मामला खन्ना ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला : कहा, दोषियों को मिले सख्त सजा

होशियारपुर 16 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने यू.के. में हुए सिख युवती के गैंगरेप के मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।...
Translate »
error: Content is protected !!