पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा को आया गुस्सा, चला दी गोली : मोहाली में रोडरेज! कार की टक्कर के बाद झगड़ा

by

मोहाली। पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा को रोडरेज में गुस्सा आ गया और नौबत यहां तक आ पहुंची की उन्होंने गोली तक चला दी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फेज-11 थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार को हुई। बताया जा रहा है कि प्रिंस रंधावा फिल्म देखकर आ रहे थे। जैसे ही वे बेस्टेक से निकलकर फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनके पैर पर टक्कर मार दी।

टक्कर मारने वाली कार में प्रताप रंधावा नाम का व्यक्ति सवार था। टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने भी बीच-बचाव किया, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। इसी दौरान प्रिंस रंधावा ने गुस्से में आकर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फेज-11 थाने में इस पूरे मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला रोडरेज से जुड़ा हुआ है और 125 बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार ने जानबूझकर टक्कर मारी थी या यह एक दुर्घटना थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम ने शुरू किया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान -शहरवासियों से सहयोग की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार, नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू और जॉइंट कमिश्नर संदीप तिवारी के आदेशों पर हेल्थ शाखा के सीएसओ दीपक कुमार और सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव...
article-image
पंजाब

पराली जलाने में पंजाब पहले नंबर पर : 3 दिनों में 136 मामले सामने आए

चंड़ीगढ़ : मानसून का सीजन खत्म होने के साथ ही पंजाब के किसानों ने धान की फसल को उठाने के बाद पराली को आग लगाना शुरु कर दिया है। यही कारण है कि पराली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा : मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूकता गतिविधियों पर करें फोकस – मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

ऊना, 26 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ऊना जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए कारगर योजना बनाने तथा उसे सटीकता से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियों को शिक्षा और अवसरों में प्राथमिकता देना जरूरी : डीसी जतिन लाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया बल रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि बेटियों को शिक्षा और अवसरों में प्राथमिकता देना...
Translate »
error: Content is protected !!