पंडोगा स्कूल में 90 लाख से बने नए भवन का लोकार्पण, पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण अगले पांच माह में होगा पूरा : मुकेश अग्निहोत्री

by
लोअर पंडोगा में बनेगा पंचायत घर
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जुलाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। दो मंजिला इस भवन में छह नए कक्षों का निर्माण किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।May be an image of one or more people, dais, temple and text that says "राजंकय बार ۱۳ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा के पारसर का लोकार्पण मुकेश अगिनहोत्री उप-मुख्यमंत्री"
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का कार्य अगले पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 52 करोड़ से बन रहा यह पुल आवागमन की बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लोअर पंडोगा में पंचायत घर के निर्माण के लिए भूमि की पहचान कर पंचायत प्रतिनिधियों की सहमति से उपयुक्त स्थान पर भवन का निर्माण कराया जाएगा।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली का पंजावर गांव सहकारिता आंदोलन की जन्मस्थली के रूप में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है । वहां 10 करोड़ रुपये की लागत से मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस परिसर में भविष्य में एमबीए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंडोगा विद्यालय में विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप भविष्य में भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विद्यालय पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का स्कूली विद्यार्थियों ने पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर परिवहन निगम के सदस्य अशोक ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना सूद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।May be an image of one or more people and crowd
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान गुरपाल सिंह, उच्च शिक्षा उप निदेशक अनिल तक्की, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सोम लाल धीमान सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रंधावा सुसाइड मामला : लालजीत भुल्लर के पिता की जमानत याचिका पर कोर्ट ने की खारिज

अमृतसर : रंधावा सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी अग्रिम जमानत  की याचिका खारिज कर दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। भोरंज 29 दिसंबर : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में महिला एवं बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंकज पानोतरा का माता कस्से वालिये भजन यू-ट्यूब पर लांच

पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज मनु ने किया विमोचन एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक पंकज पानोतरा का दूसरा भजन पंकज पानोतरा के ऑफीशीयल यू-ट्यूब चैनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का परवाणु से शिमला तक जगह जगह  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

शिमला :  शिमला में हिमाचल कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज जोरदार स्वागत किया गया।  इसके3 इलावा परवाणु से शिमला तक जगह जगह  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।...
Translate »
error: Content is protected !!