पटाखों की बिक्री के लिए संबंधित एसडीएम से लाइसेंस लेना अनिवार्य – राघव शर्मा

by

पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएमस चिन्हित करेंगे उपयुक्त स्थल
ऊना, 4 नवम्बर – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने दीवाली त्यौहार के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने कहा है कि दीवाली त्यौहार में केवल ग्रीन पटाखों का ही भंडारण एवं बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला के सभी उपमंडल दंडाधिकारी ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपयुक्त स्थान चिन्हित करेंगे।
जिलादंडाधिकारी ने ग्रीन पटाखों को लेकर जारी की हिदायतें
उपायुक्त ने कहा कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए शेड एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर होना अनिवार्य है। किसी भी शेड के पचास मीटर के दायरे में ग्रीन पटाखों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। शेड एक दूसरे के सामने नहीं होना चाहिए। शेड में सुरक्षा दूरी के भीतर तेल से जलने वाले लैंप व गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दुकान में स्विच दीवार से सटे होने चाहिए और शेड की प्रत्येक पंक्ति के लिए एक मास्टर स्विच होना भी जरूरी है। आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी उपलब्ध तथा फायर एक्सटिंगयूशर व रेत से भरी बाल्टियांे का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फायर क्रैकर्स स्टॉल लगाने के लिए संबंधित क्षेेत्राधिकार के अनुविभागीय मजिस्ट्रटों से लाईसेंस प्राप्त किए बिना किसी भी व्यक्ति को ग्रीन पटाखों को स्टॉक और बिक्री नहीं करने की अनुमति नही होगी। अस्थायी लाइसेंस धारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ईज ऑफ र्डूइंग बिजनेस सर्विसेज के तहत भी आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडलाधिकारियों, डीएसपी व एसएचओ माननीय उच्चतम न्यायाल द्वारा ग्रीन पटाखों को लेकर जारी किए गए निर्णय की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि दीवाली और अन्य त्यौहार जैसे गुरू पर्व वाले दिन रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति रहेगी। इसके अतिरिक्त क्रिसमिस और नव वर्ष पर मध्य रात्रि 11ः55 से लेकर 12ः30 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन साल में हिमाचल को गर्त में ले गई सुक्खू सरकार : जय राम ठाकुर

झूठी गारंटियों और टैक्स के बोझ से जनता त्रस्त 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देकर छीनी पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही बिजली मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जनता के बीच आने से लगातार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 15.43 करोड़ रुपये लागत के जवाहर लाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण : शिक्षण संस्थानों की वार्षिक रैकिंग और प्रदर्शन आधारित अनुदान व्यवस्था होगी शुरू -मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

टुटू में पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खण्ड विकास कार्यालय भवन का शिलान्यास किया शिमला  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब की तारावती ने हल्दी की प्राकृतिक खेती से बढ़ाई अपनी आय : प्रदेश के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ कर रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या खेती बाड़ी पर निर्भर करती है, जिसके मद्देनज़र प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने पहुंचे अधिकारी

एसडीएम निशांत शर्मा ने बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किया दौरा एएम नाथ। नादौन 09 मार्च। ग्राम पंचायत पनसाई के गांव छोटा बल्ह में...
Translate »
error: Content is protected !!