पट्टा ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया पूरी : पंचायती राज में विभिन्न पदों के लिए 552 प्रत्याशियों ने जताई दावेदारी

by

पट्टा मेहलोग 11 मई, (तारा) : विकास खंड पट्टा की विभिन्न पंचायतों में नामांकन के आखिरी दिन अनेक भावी उम्मीदवारों ने दलबल के साथ अपने नामांकन दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी पट्टा ब्लॉक कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। 7 मई से 11 मई तक चली इस पूरी प्रक्रिया में कुल 552 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। यदि पदवार भागीदारी की बात करें तो प्रधान पद के लिए 141, उप-प्रधान पद के लिए 140 और वार्ड सदस्य के लिए 271 प्रतिभागियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कुल 328 पुरुष और 224 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
इसके साथ ही, जिला परिषद के नामांकन की प्रक्रिया भी सोमवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बद्दी स्थित निर्वाचन अधिकारी (जिला परिषद) कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, सदस्य जिला परिषद के लिए नामांकन के अंतिम दिन आज कुल 5 नए आवेदन प्राप्त हुए।
7 मई से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 11 उम्मीदवारों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
नामांकन के अंतिम दिन विशेष उत्साह देखा गया, जिसमें कुल 244 नामांकन प्राप्त हुए हैं । दाखिल किए गए आवेदनों में प्रधान पद के लिए 63, उप-प्रधान के लिए 62 और वार्ड सदस्यों के लिए 119 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे।अंतिम दिन की भागीदारी में 135 पुरुष और 109 महिलाएं शामिल रहीं।
सभी भावी उम्मीदवारों ने खंड के विभिन्न पंचायतों व कार्यालयों में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री करेंगे होली उत्सव का शुभारंभ : होली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ 11 से 14 मार्च तक शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान में किया जायेगा – आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 4 मार्च : राज्य स्तरीय होली महोत्सव के सफ़ल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक, आशीष बुटेल ने की।  बैठक का संचालन एसडीएम एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उहल पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन की सकोर के पास बदलेगी अलाइनमेंट : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने सकोर गांव के समीप मुख्य पाइप लाइन का लिया जायजा एएम नाथ। मंडी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित की गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेड के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार को शनिवार को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय  ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। करीब...
Translate »
error: Content is protected !!