पट्टा मेहलोग में दो दिवसीय मेला 25 मई से : 26 को स्टार नाईट में चम्बा के कलाकार काकू राम ठाकुर करेंगे मनोरंजन

by

पट्टा मेहलोग, 21 मई (तारा) : पट्टा मेहलोग में 25 व 26 को आयोजित किये जाने वाला ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप व सचिव धर्मवीर ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगताएँ व विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन रहेगा।

25 मई सोमवार को कब्बड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण निर्णय लिया गया है कि मैच देर शाम को आयोजित किये जायेंगे। फाइनल मैच व विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन 26 मई को होगा। जिसमें हिमाचल के अलावा साथ लगते हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली तक के नामी पहलवान हिस्सा लेते है।
कबड्डी प्रतियोगिता के प्रभारी ज्योति गुप्ता व पुनीत ने बताया कि 45 व 65 किलो भार वर्ग में अलग अलग प्रतियोगिता होगी। लड़कियों की कुश्ती के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। 65 किलो भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को रुपये 11 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 8100 व ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इसी तरह पहलवानों को मेला कमेटी व बाड़ियाँ पंचायत की ओर से उचित पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन रहेगा।
कुश्ती दंगल के प्रभारी अक्षय व सूरज ने बताया कि कुश्ती दंगल माली के मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहेंगे। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बड़ी माली के विजेता को 9100 रुपये नकद व मुगदर (बुर्ज) के सम्मानित किया जाएगा। स्टार नाईट कार्यक्रम में रात्रि 8 से 10 बजे तक चम्बा के प्रसिद्ध गायक कलाकार काकू राम ठाकुर अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की समयबद्ध जानकारी लोगों तक पहुंचाना आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की उपमण्डल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि जन-जन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है ताकि लक्षित वर्ग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य विद्युत बोर्ड में छह वर्षों से फील्ड स्टाफ की नई भर्ती नहीं, आयु सीमा पार कर रहे इलेक्ट्रीशियन युवा

बेरोजगार इलेक्ट्रीशियन यूनियन का गठन, रिक्त पद शीघ्र भरने और आयु सीमा में मांगी विशेष छूट। भर्ती रुकी, उम्मीदें नहीं: इलेक्ट्रीशियन युवाओं ने उठाई न्याय की मांग। पर्स5 राम भारती : 🎂शिमला।  हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी एसपी पहुंचे समेज, बाढ़ प्रभावितों के साथ की बैठक

शिमला, 17 अगस्त – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुँच कर बाढ़ प्रभावितों के साथ बैठक की । इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी की पत्नी व नाबालिग बेटे सहित करीब 15 सुरक्षाकर्मियों पर एफआईआर दर्ज

एएम नाथ। पिंजौर : हिमाचल प्रदेश के आईजी विमल गुप्ता के नाबालिग बेटे और करीब 15 सुरक्षाकर्मियों पर पिंजौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आईजी की पत्नी शालू गुप्ता को...
Translate »
error: Content is protected !!