पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाज़री – संभलकर करें पतंगबाजी, चाइनीज़ मांझे का ना करें उपयोग

by
रोहित जसवाल। ऊना, 30 जनवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर के उपयोग को लेकर एडवाज़री जारी की है। उन्होंने बताया कि चाइनीज़ डोर का निर्माण, बिक्री और उपयोग अवैध है। यदि कोई इसकी बिक्री करता है तो इसकी सूचना पुलिस या संबंधित अधिकारी को देना सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने बताया कि पतंगबाजी के लिए उपयोग में लाए जाने वाले चाइनीज़ मांझे और डोर इंसानो के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए बेहद घातक है। चाइनीज़ डोर शीशे, प्लास्टिक, मिश्रित धातु की बनी होने के कारण काफी मजबूत होती है। चाइनीज़ डोर के कारण आकाश में उड़ने वाले पक्षियों के पंख और गर्दन मांझे में उलझकर कटने का खतरा बना रहता है। कई बाइक और स्कूटर सवार लोग भी इस डोर की चपेट में आ जाते हैं जिससे चेहरे पर चोट का खतरा और गला कटने की आशंका ज्यादा होती है। इसके अलावा चाइनीज़ डोर में धातु होने के कारण बिजली के तारों में फंसकर शॉर्ट सर्किट और करंट लगने जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
पतंगबाजी के लिए सुरक्षा उपाय
उन्होंने बताया कि पतंगबाजी करते समय केवल कपास या सूती धागे से बनी पारंपरिक डोर का उपयोग करें। खुले मैदान या सुरक्षित स्थानों पर ही पतंग उड़ाएं, सड़क या बिजली की तारों के पास पतंगबाजी करने से बचें। बाइक सवार हेलमेट और फेस कवर का उपयोग करें। किसी को डोर की चपेट में आने से चोट लगने पर तुरंत प्राथमिक उपचार दें और जरुरत हो तो अस्पताल ले जाएं।
उपायुक्त ने जिलावासियों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पतंगबाजी करने की अपील की है ताकि खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप : मृतक की पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : मैहिंदवानी के 25 वर्षीय युवक की जहरीली बस्तू खाने से मौत के मामले में युवक की माता के ब्यानों पर उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में आरएस बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : शिक्षकों और स्कूल बेहतर माहौल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास – आरएस बाली

पूर्व विद्यार्थी होने का निभाया फर्ज, स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाख एएम नाथ।धर्मशाला, 18 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 25 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें। वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुली–चमियारा–भितलु सड़क का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश एएम नाथ। शाहपुर, 23 फरवरी : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज दुली–चमियारा–भितलु सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काकड़ा, सेल, चमियारा...
Translate »
error: Content is protected !!