पति ने की हैं तीन और शादियां : दे रहा था बराबर प्यार, दो रहती हैं एकसाथ

by

मेरठ :  मेरठ में एक आर्मी जवान की पत्नी ने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन और शादियां की हैं. महिला पति एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंची थी. महिला की बात सुनकर एसएसपी विपिन ताडा भी हैरान रह गए. उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

                 हैदराबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति ने 10 सालों में 4 शादियां की हैं. यह भी कहा कि उसका मनीष हरियाणा के कुरुक्षेत्र मानेसर अरबन स्टेट का रहने वाला है. फिलहाल लद्दाख में सेना में पोस्टेड है. पीड़िता ने बताया कि 2015 में मनीष से उसकी मुलाकात हैदराबाद में हुई थी. उस समय मनीष की पोस्टिंग हैदराबाद में ही थी. पहली ही मुलाकात में दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे. दोनों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया. जल्द ही दोनों ने लव मैरिज कर ली. पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ दिनों तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में मनीष ने अपना असली रंग दिखाया और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पीड़ता ने कहा, ‘जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मनीष ने अबॉर्शन करवा दिया. 2018 में बिना बताए फरार हो गया.’

महिला का कहना है, ‘2019 में मनीष की तैनाती मेरठ 510 आर्मी बेस वर्कशॉप में होने की जानकारी मिली तो मैं मेरठ आई. पूछताछ करने पर और ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. पता चला कि मनीष कुमार पहले से शादीशुदा है और उसने तीन शादियां पहले से की हैं. मनीष को जब कानूनी कार्रवाई की धमकी दी तो उसने पहली पत्नी को छोड़ देने और मुझे साथ रखने का वादा किया. मनीष मुझे लेकर मेरठ के कंकरखेड़ा पहुंचा और किराए पर कमरा लेकर हम दोनों साथ रहने लगे.’

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया, ‘फरवरी 2021 में जब मेरा बेटा पैदा हुआ तो मनीष कुमार फिर से कहीं गायब हो गया. मैंने उसे बहुत खोजा और अगस्त 2021 में तक्षशिला कॉलोनी में उसके होने की सूचना मिली. जब मैं वहां पहुंची तो पता चला मनीष दो महिलाओं के साथ रह रहा है. हैरानी की बात यह थी उसने दोनों से शादी कर रखी है. मनीष से मुलाकात हुई तो उसने मुझे साथ रखने से इनकार कर दिया. अब मैं अपने 3 साल के बेटे को लेकर दर-दर न्याय के लिए भटक रही हूं.’

महिला ने बताया कि उसने कंकरखेड़ा थाने में मनीष के खिलाफ धोखे से शादी कर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने गलत रिपोर्ट लगा दी. मनीष की तीन शादियां करने का जिक्र भी रिपोर्ट में नहीं किया है इसीलिए वह एसएसपी ऑफिस शिकायत दर्ज कराने आई है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काम के बजाय प्रचार तंत्र से अपनी छवि चमकाना चाहती है सरकार – जयराम ठाकुर

नई दिल्ली।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार प्रदेशवासियों को दुखी करके चाहती है कि उसकी छवि चमकदार दिखे। जिसके लिए वह हर मंत्री के साथ छवि चमकाने की पहल...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल में लड़कियों के लिए मैगा प्लेसमेंट व स्वै रोजगार कैंप 10 को : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 06 सितंबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो व माडल करियर सैंटर होशियारपुर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में 10 सितंबर को सेंट सोल्जर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देशभर से आए पर्यटकों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने की भेंट : हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में बसती – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम देशभर से आए पर्यटकों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में...
Translate »
error: Content is protected !!