पति ने पत्नी के दूसरे कथित पति की सिर पर डंडे मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

माहिलपुर(मोनिका भारद्वाज) – होशियारपुर जिले के माहिलपुर ब्लाक के पहाड़ी गांव मैली के बाहर एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी के दूसरे पति का कत्ल उसके सिर पर डंडा मारकर दिया। गांव के लोगों ने घटना की सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना चब्बेवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मरांग पत्नी जंजे बख्सी पुत्र बधन वासी झारखंड ने बताया कि उसका विवाह दस वर्ष पहले हुआ था और उसके पांच बच्चों थे। उसने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था जिसके चलते उसने अपने पति जंजे को छोड़ दिया और दो वर्ष पहले उसने अनूप पुत्र पचनन वासी झारखंड के साथ मैली आकर बलविंदर सिंह के घर रहने लगे और उनके बच्चा भी पैदा हुआ। उसने बताया कि इस दौरान उसका भूतपूर्व पति जंजे भी मैली आकर रहने लगा और अकसर अनूप के साथ गालीगलौज करता रहता था और मार डालने की धमकी दी थी। उसने बताया कि शुक्रवार को अनूप अपनी बाइक से खेतों से घर खाना खाने के लिए घर की ओर चला तो रास्ते मे जंजे ने अनूप पर हमला कर दिया। उसने कहा कि जंजे ने उसके पति अनूप के सिर पर डंडे मारकर निर्ममता से हत्या कर दी और लोगों ने उसे घटनास्थल पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चब्बेवाल थाना के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर के शवगृह में रखवा दिया और मिरतक की पत्नी मारंग के बयान पर जंजे के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैपमाईइंडिया के सहयोग से पंजाब भर में ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू बनाने के तैयारी

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘सड़क सुरक्षा फोर्स'(एसएसएफ) की शुरुआत से पहले पंजाब पुलिस मैपमाईइंडिया की मैपलस एप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस एप के माध्यम से...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान 24 को मुकेरियां में जिले के व्यापारियों के साथ करेंगे मिलनी

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान 24  फरवरी  को मुकेरियां...
article-image
पंजाब

16 नवंबर को शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर श्री विश्वकर्मा मंदिर, अड्डा झुंगीयां में लगाया जा रहा

गढ़शंकर :  ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 नवंबर 2024 को श्री विश्वकर्मा...
article-image
पंजाब

दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू : पूछताछ की जाएगी, कि वे नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए हैं

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 15 नवंबर के एक पुराने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू किया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों...
Translate »
error: Content is protected !!