पति ने ससुराल में पहुंच कर पत्नी सास ससुर पर तेजधार हथियार से हमला किया पत्नी की मौत सास ससुर गंभीर घायल

by

माहिलपुर : पति ने अपने ससुराल पुहंच कर पत्नी व सास सुसर पर तलवार के साथ हमला किया। जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई और सास ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302 धारा तहत मामला दर्ज कर लिया।

गांव वघौरा की आशा रानी की शादी फगवाड़ा के हरीप कुमार के साथ हुई थी और हरदीप कुमार के किसी कारण पति पत्नी में झगड़ा रहने लगा । जिसके चलते कल रात दस वजे के करीव हरदीप कुमार अपने ससुराल वघौरा पहुंचा और आते ही अंदर कमरे में घुस कर अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर कई जगह से काट डाला और उसे वचाने के लिए आशा रानी की माता दर्शना देवी व पिता बिशन लाल वचाने आए तो हरदीप कुमार ने हमला कर दिया। पड़ोस की महिला निर्मल कौर व उसकी बेटी आरोपी से बचाने के लिए गई तो आरोपी उनके भी पीछे भागा और उनके घर में घुस कर धमकियों देते हुए भागते समय साथ में दुकानों पर खड़े लोगो ने उसे पकड़ लिया और घायलों को सिवल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर आशा कुमारी को डाकटरों ने मृत घोषित कर दिया और गंभीर हालत में बिशन लाल व दर्शना रानी का ईलाज शुरू कर दिया।
पचास वर्षीय मृतका आशा रानी के भाई विजय कुमार ने बताया कि उसकी बहन आशा रानी की शादी रेलवे में कार्यरत हरदीप कुमार निवासी बाईक साईड सिटी हार्ट थाना सदर फगवाड़ा से की थी। मेरी वहन के तीन बेटे है और सभी विदेश में रहते है। बहना आशा रानी के पति हरदीप कुमार का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध रिशता है। जिसके कारण 9 फरवरी को हरदीप कुमार ने मेरी वहन आशा रानी के साथ मारपीट कर मारने की कोशिश की। जिस पर सदर थाना फगवाड़ा में आईपीसी की धारा 307,323,325 व 506 तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन फगवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करने के बावजूद ग्रिफतार नहीं किया। इसी के कारण मेरी वहन आशा कुमारी की हत्या हुई। एएसपी तुषार गुप्ता व एसएचओ माहिलुपर सतविंदर सिंह धालीवाल ने मौके पर पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी इकत्र की और मामले की जांच शुरू करते हुए हरदीप कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री ऋतिक अरोड़ा और अनमोल राजा जी ने बढ़ाया अरोड़ा बरादरी का मान : कमलजीत सेतीया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अरोड़ा महासभा होशियारपुर ने श्री कमलजीत सेतीया (पंजाब प्रधान ) की अध्यक्षता में ऋतिक अरोड़ा जी के10में विख्यात भजन गायक अनमोल राजा जी के 10+2 में मेरिट लिस्ट में आने पर...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह का फूलमालाएं पहना कर स्वागत

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह मोयला को बिभिन्न जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया और गढ़शंकर हलके का अध्यक्ष बनने पर वधाई दी। इस दौरान नगर...
article-image
पंजाब

गौ मांस मामले में 295a,120b धारा जोड़ी जाये: आशुतोष 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भगवान परशुराम सेना एवम शिव सेना हिन्दोस्तान द्वारा पंजाब में लगातार हो रही गौहत्या और गौमांस तस्करी की घटनाओ पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया । प्रदेश अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

होटल पहुंचे दो कपल – आजु-बाजू मिला कमरा, एक-दूसरे की बीवी देख मच गया हंगामा

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज शेयर किये जाते हैं।  कुछ वीडियो अचानक ही कैमरे में कैद हो जाते हैं।  कई वीडियोज को लोग कंटेंट क्रिएट करने के बाद शेयर करते हैं। इन...
Translate »
error: Content is protected !!