पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या : आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर, गिरफ्तार

by
बठिंडा :  घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।  थाना कोटफत्ता पुलिस ने मृतका हरमनप्रीत कौर के चचेरे भाई सिकंदर सिंह के बयान पर आरोपी पति मनदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतका के चचेरे भाई सिकंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन हरमनप्रीत कौर की शादी करीब एक दशक पहले मनदीप सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे थे।बीती देर रात मनदीप सिंह ने घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी हरमनप्रीत कौर के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के चचेरे भाई सिकंदर सिंह का कहना है कि उसे घरेलू कलह के बारे में ही पता था।

थाना कोटफत्ता पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने कहा कि हरमनप्रीत कौर के पति मनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मृतका हरमनप्रीत कौर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं को नैतिक मूल्यों की दी जानकारी

गढ़शंकर, 16 मार्च : आज डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में रैड आर्टस पंजाब द्वारा नुक्कड़ नाटक ‘वहिंगी’ खेला गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल इंदर कौर के नेतृत्व में इस नाटक के माध्यम से...
article-image
पंजाब

बस ट्रक दुर्घटना में 1 की मौत : मृतक की पत्नी के बयान पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर , 2 नंबवर । थाना माहिलपुर पुलिस ने बस ट्रक दुर्घटना में मृतक व्यक्ति की मौत होने पर मृतक की पत्नी कमला श्रीवास्तव के बयान पर कार्यवाही करते हुए बस चालक के विरुद्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया बरी : अब क्या करेगी BJP?… सुधांशु त्रिवेदी ने बताया प्लान

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  समेत 23 आरोपियों को बरी...
article-image
पंजाब

हर गांव में 3 हजार पौधरोपण असंभव – जिला प्रशासन पौधारोपण अभियान में कर रहा है बड़ा भ्रष्टाचार : निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 25 जुलाई  : होशियारपुर जिले में 38 लाख पौधे लगाने के जिला प्रशासन के दावे को खारिज करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि होशियारपुर जिले में 38...
Translate »
error: Content is protected !!