पत्नी धर्म पहले निभाया…फिर पुल से छलांग लगाकर महिला ने दे दी जान

by

एएम नाथ। मंडी : मंडी शहर में एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर सायं करीब 4 बजे महिला ने भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाता देख वहां पर मौजूद व्यक्तियों ने तुरंत ब्यास नदी में उतकर महिला को बाहर निकाला।
महिला को बेहोश समझ कर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान सुधा पुरी पत्नी राकेश निवासी लक्ष्मी बाजार जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले सुधा ने पति के लिए दोपहर का खाना बनाया और दुकान पर खाना छोड़ने के बाद घर वापस आ गई। दोपहर करीब 1 बजे वह घर के सारे दरवाजे खोलकर कहीं चली गई।
घर के दरवाजे खुले देखकर पड़ोसी ने इसकी सूचना पति को दी। इसके बाद सुधा की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। देर शाम को उसका शव मंडी में ब्यास नदी में मिलने से परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी शहर के भ्यूली पुल से एक महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगाई है। महिला की मौत हो चुकी है। मा करके छानबीन शुरू कर दी गई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम रमन घरसंगी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। पांगी,12 जनवरी :   उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को...
article-image
पंजाब

सी.एम दी योगशाला’ के अंतर्गत जिले में अलग-अलग स्थानों पर लग रही हैं योग कक्षाएं: कोमल मित्तल

44 प्रशिक्षित योग शिक्षकों की ओर से जिले में 153 स्थानों पर रोजाना अलग-अलग सत्रों में दी जा ही है नि:शुल्क योग ट्रेनिंग – लोग फोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर ले सकते...
article-image
पंजाब

गुरु साहिब तूं साडे नाल चंगी नही कीती …हाय मर गए, सब खत्म हो गया… बाढ़ से टूटा बांध, कई एकड़ फसल बर्बाद, किसानों का दर्द छलका

सुल्तानपुर लोधी । पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. सुल्तानपुर लोधी के आहली कलां गांव में किसानों द्वारा बनाया गया अस्थायी बांध पानी के भारी...
article-image
पंजाब

आत्मसमर्पण किया पंजाब पुलिस के एसपी व जस्सी ठेकेदार ने विजिलेंस दफ्तर फ़िरोज़पुर में : शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार थे फरीदकोट के तत्कालीन एसपी

कोटकपूरा :  गांव कोटसुखिया के चार साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में आईजी फरीदकोट के नाम पर शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार चल रहे...
Translate »
error: Content is protected !!