पत्नी से दोस्त के अवैध संबंध से गुस्साए शख्स का खौफनाक कदम : कटार से दोस्त के कर दिए कई टुकड़े; नाले से सिर बरामद

by
संगरूर। पत्नी से दोस्त के अवैध संबंध से गुस्साए व्यक्ति ने अपने दोस्त का न केवल तेजधार हथियार (कटार) से कत्ल कर दिया, बल्कि हत्या करने के बाद दोस्त की गर्दन धड़ से अलग करके गंदे नाले में फेंक दी।  अभी तक पुलिस केवल मृतक की गर्दन ही तलाश कर पाई है, जबकि बॉडी के अन्य पार्ट की तलाश की जा रही है।
थाना सिटी संगरूर पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे साथ लेकर बॉडी की तलाश करने में जुटे हैं। मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्यारे व उसके बेटा-बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
18 फरवरी से लापता था मजदूर
जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी मनप्रीत सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को मुकेश कुमार पुत्र राम नारायण निवासी कैंथी, थाना ओवरा जिला औरंगाबाद बिहार ने अपने भाई राकेश कुमार निवासी हाल आबाद प्रताप नगर संगरूर की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी थाने में दर्ज हुई थी। मुकेश कुमार ने बयान में बताया कि 18 फरवरी से उसके भाई का मोबाइल फोन बंद पड़ा हुआ है। भाई संगरूर-पटियाला मेन रोड पर आईएएल प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसने अपने भाई की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई राकेश कुमार अपने साथी अजय कुमार के परिवार समेत प्रताप नगर संगरूर में रहता था। उन्हें शक है कि अजय कुमार ने राकेश कुमार के बैंक में पड़े पैसे हड़पने की खातिर उसकी हत्या कर दी है।
हिरासत में हत्यारोपित, पूछताछ जारी
पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने ही अजय राम कुमार की हत्या की है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने दिलदहला देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि अजय राम कुमार व राकेश कुमार पिछले करीब पांच वर्ष से साथ रह रहे हैं।
अजय राम को शक था कि राकेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने राकेश को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ने इकट्ठे बैठकर खूब शराब पी। जब राकेश कुमार बेसुध हो गया तो अजय ने तेजधार हथियार से राकेश का कत्ल कर दिया, लेकिन कत्ल करने के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की खातिर शव के कटार से कई टुकड़े कर दिए।
गंदे नाले से सिर बरामद
इस दौरान राकेश की गर्दन को लिफाफे में डालकर सुनाम-सोहियां रोड पर मौजूद गंदे नाले में फेंक दिया। जबकि बाकी टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिये। पुलिस ने अजय कुमार की निशानदेही पर राकेश का सिर गंदे नाले में से बरामद कर लिया।  मृतक के भाई मुकेश कुमार के बयानों पर पुलिस ने अजय राम कुमार, उसकी बेटी प्रिया कुमारी व बेटे आकाश कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अजय राम ने पूछताछ में बताया कि मृतक राकेश कुमार के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे व वह वीडियो कॉल के जरिए उसे अपमानित करता था।
इसीलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। शरीर के बाकी पार्ट की तलाश की जा रही है। आरोपित को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंटरस्टेट नाके मैहिंदवानी व कोकोवाल मजारी में पर पुलिस ने वाहनों की बड़े स्तर पर की चैकिंग

गढ़शंकर :  एसएसपी होशियारपुर के निर्देशों पर और डीएसपी गढशंकर की अगुआई में पुलिस चौकी इनचार्ज एएसआई वासदेव ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हिमाचल प्रदेश की सीमा कोकोवाल मजारी और मैहिंदवानी में  इंटरस्टेट...
article-image
पंजाब

मिशन प्रहार के तहत 1275 छापे मारे, 3,700 के करीब लोग गिरफ्तार ,1,700 व्यक्तियों को किया डिटेन : डीजीपी गौरव यादव

गुरदासपुर :  पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर डीजीपी पंजाब ने बटाला में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पंजाब के कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
article-image
पंजाब

ED की बड़ी कार्रवाई : डिजिटल अरेस्ट ठगी केस में 1.76 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस अटैच किया

जालंधर, 17 फरवरी :  जालंधर जोनल ऑफिस, डायरेक्टरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ईडी) ने 14 फरवरी 2026 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया। इस ऑर्डर के...
article-image
पंजाब , समाचार

तीन और टोल प्लाज़े नंगल शहीदां, मानगढ़ और मजारी टोल मुख्यमंत्री ने करवाए बंद : लोगों की जेबें कंपनी को लुटाने के लिए सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा और परमिन्दर ढींडसा से माँगा जवाब

होशियारपुर : 15 फरवरीः आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के तीन और टोल प्लाज़े बंद करवाने के मौके पर अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस पार्टियों...
Translate »
error: Content is protected !!