पम्पिंग मशीनरी के डिज़ाइन बारे किए प्रशिक्षित : कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकारों व सर्वेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by
सुंदरनगर, 22 फरवरी :  कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दर नगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस || के सौजन्य से 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “पम्पिंग मशीनरी का डिज़ाइन” के विषय पर करवाया गया। कार्यक्रम के समन्यवक डॉ शंकर दास ने बताया कि कृषि विभाग के 16 कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकार व सर्वेक्षकों ने भाग लिया। जिसमे प्रतिभागियों को कार्यक्रम के पहले दिन इंजीनियर निखिल जसरोटिआ द्वारा उठाऊ सिंचाई योजना एवं उसके घटकों का चयन व पंपिंग मशीनरी की डिजाइनिंग, डॉ नितीश कश्यप द्वारा सौर पैनलों के माध्यम से सिंचाई योजनाओं (एलआईएस/टीडब्ल्यू) के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करना, सौर पैनल प्रणाली की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव । कार्यक्रम के दूसरे दिन इंजीनियर हितेन्दर चंदेल द्वारा पम्पिंग मशीनरी का प्रकार और चयन तथा विभिन्न पम्पों की प्रदर्शन विशेषताएँ, पंप प्रौद्योगिकी, एसी/डीसी केन्द्रापसारक/विस्थापन, सतह, पनडुब्बी, एकल/मल्टीस्टेज आदि तथा अंतिम दिन नितीश गुलेरिया द्वारा सौर फोटोवोल्टिक सिंचाई डिजाइन, सौर लिफ्ट सिंचाई के घटक, सौर विकिरण और सौर पैनल, सौर पैनलों के लिए सौर सेल/संयोजन, सौर पैनलों की रेटिंग, श्रृंखला-समानांतर कनेक्शन प्रकार का नियंत्रण बारे चर्चा की। डॉ पी० एल० शर्मा द्वारा पानी की आवश्यकता के लिए डेटा तैयार करना और विश्लेषण करना, बाढ़ सिंचाई प्रणाली और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से पानी की आवश्यकता की गणना और अनुप्रयोग दक्षता बारे चर्चा की गयी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान लेफ्ट बैंक मध्यम सिंचाई परियोजना कलाहोड़ व सौर सिंचाई योजना ढाबन का भ्रमण करवाया गया वहा पर पम्पिंग मशीनरी के पार्ट्स व उनके कार्य बारे मोके पर चर्चा की ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन पर भावनाओं का सैलाब :प्रदेशभर से उमड़ा स्नेह, लगा बंधाइयों का तांता

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश के एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्साह, स्नेह और शुभकामनाओं का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। जन्मदिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना बस स्टैंड पर नारी को नमन कार्यक्रम का होगा आयोजनः डीसी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ करेंगे संवाद ऊना, 28 जूनः हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के किराए में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों से जुड़े भूमि विवादों को स्थानीय निवासियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मिल बैठकर हल करें अधिकारी : विक्रमादित्य सिंह 

चंबा में लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा लोक निर्माण मंडल डलहौजी से संबंधित कार्यों व योजनाओं वारे की समीक्षा एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाटू मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : भाजपा सरकार की 90 करोड़ रुपये की देनदारी सहित सभी देनदारियों को निपटाने के लिए 153 करोड़ रुपये जारी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । ठियोग : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने हाटू मंदिर पहुंचकर शीश नवाया।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!