पराली जलाने की घटनाएं रोकने में विफल रही पंजाब सरकार : पवन दीवान

by

एक दिन में 1,152 मामले सामने आना चिंताजनक, लुधियाना का एक्यूआई 312 तक पहुंचा; किसानों को विकल्प देने में नाकाम रही सरकार

लुधियाना, 9 नवंबर। पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े दावों और घोषणाओं के बावजूद राज्य सरकार खेतों में पराली जलाने की समस्या पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए पर्याप्त संसाधन और व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं करवाए गए, जिसका खामियाजा आम जनता को प्रदूषित हवा के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव दीवान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में पराली जलाने की 1,152 घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है। वहीं, लुधियाना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 312 तक पहुंच गया है, जो हवा की खराब होती स्थिति को दर्शाता है।

दीवान ने कहा कि वायु प्रदूषण अब केवल पर्यावरण से जुड़ी समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। जहरीली हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने के बजाय प्रचार और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझी हुई है।

उन्होंने कहा कि हर साल धान की कटाई के बाद पंजाब को पराली जलाने और उससे पैदा होने वाले प्रदूषण का सामना करना पड़ता है, लेकिन सरकार पिछले वर्षों के अनुभवों से सबक लेने में विफल रही है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जरूरी मशीनरी, आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस प्रयास होने चाहिए थे।

दीवान ने राज्य सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि किसानों के बीच जागरूकता अभियान तेज किए जाएं, पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी और वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक उदासीनता के कारण पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जा सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की साजिश नाकाम : तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मोहाली । बलौंगी क्षेत्र में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को लेकर थाना बलौंगी पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित कुलजीत सिंह, सतपाल सिंह और बलजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
पंजाब

भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए: डीटीएफ

डीटीएफ ने बेगमपुरा को बसाने के लिए निकले सैकड़ों मजदूरों की गिरफ्तारी की निंदा की पंजाब सरकार मजदूरों के लोकतांत्रिक संघर्षों को बलपूर्वक कुचलने की राह पर है: डीटीएफ गढ़शंकर, 23 मई :  डेमोक्रेटिक...
article-image
पंजाब

पंजाब में पसारे अपराध ने पैर, आप सरकार के राज में प्रदेशवासी असुरक्षित : खन्ना – खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी लोगों की समस्याएं केंद्र सरकार की मदद से निवारण करवाने का दिया आश्वासन

होशियारपुर 31 अगस्त  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में अपराध दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है जिसके चलते आएदिन हत्याएं हो रही हैं। खन्ना ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!