पर्स छीनने की कोशिश में बाइक सवार लुटेरा महिला को दूर तक ले गया घसीटता फिर भी भागना पड़ा खाली हाथ

by
 फिरोजपुर : महिला ने बड़ी बहादुरी से खुद के साथ हो रही लूट को रोका है. वारदात फिरोजपुर की गली तुली वाली में कल शाम 4 बजे की है. यहां आशा बिंद्रा नाम की एक महिला अपनी परिवार की महिला के साथ धार्मिक स्थल पर जाने के लिए घर से निकली थी।
तभी पीछे से एक नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लूटेरा आया और आशा के हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीनने लगा।  पर्स में उसका कीमती मोबाइल और कीमती सामान था. महिला छीनने की कोशिश के बाद भी पर्स नहीं छोड़ती है. उसको छीनने की कोशिश करता हुआ लुटेरा महिला को काफी दूर तक घसीटता ले जाता है, मगर महिला ने बहादुरी दिखाते हुए अपने पर्स को नहीं छोड़ा . आखिरकार नकाबपोश लूटेरा महिला का पर्स छोड़कर वहां से फरार हो गया।
यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इस घटना में आशा भी घायल हो गई. पीड़ित आशा बिंद्रा ने बताया कि वह अपनी पारिवारिक महिला सदस्य के साथ डेरे जा रही थी तो पीछे से इस नकाबपोश लुटेरे ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की. लेकिन, उसने अपना पर्स नहीं छोड़ा जिसके कारण यह नकाबपोश लुटेरा अपने मोटरसाइकिल के साथ ही उसको घसीटता ले गया. इसके कारण उसको कुछ चोट आई है।  पीड़ित आशा के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उनको पुलिस की कार्रवाई पर किसी तरह का विश्वास नहीं है जिसके कारण उन्होंने पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी. उन्होंने महिलाओं को कहा है कि अब इन लुटेरों से महिलाओं को खुद अपना बचाव करना होगा और इनका डट कर मुकाबला करना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां-बेटों ने घर में ही शराब फैक्टरी दी खोल : ड्रम और तीन हजार लीटर शराब बरामद

जगरांव : लुधियाना के जगरांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में ही शराब की अवैध फैक्टरी चल रही थी। एक महिला और उसके दो बेटे इस फैक्टरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :   राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
article-image
पंजाब , समाचार

स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम को लॉन्च किया पंजाब सरकार ने : प्रदेशभर के 280 स्कूलों से 11,200 छात्रों को पहले फेज़ में शामिल किया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम’ को लॉन्च किया है। इस योजना के पहले फेज़ में प्रदेशभर के 280 स्कूलों से 11,200 छात्रों को शामिल किया गया है। इन छात्रों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में भाजपा का वैचारिक मंथन : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कहा, भाजपा की ताकत इसका विचार और समर्पित कार्यकर्ता एएम नाथ। मंडी/सुंदरनगर ;  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल...
Translate »
error: Content is protected !!