पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से किया जाएगा सम्मानित

by

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के कारण फाइनल में नहीं खेल पाई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। खाप पंचायतों ने विनेश के अदम्य साहस और प्रदर्शन को सम्मानित करने का फैसला किया है। इस दौरान विनेश को एक विशेष स्वर्ण पदक दिया जाएगा, जिसकी कीमत करीब 7.3 लाख रुपए आंकी गई है। ओलंपिक के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

साजिश का आरोप, विनेश को मिलेगा ओलंपिक जैसा स्वर्ण पदक सांगवान खाप के अध्यक्ष सोमवीर सांगवान ने बताया कि विनेश को वही सम्मान दिया जाएगा जो एक ओलंपिक चैंपियन को मिलता है। इस स्वर्ण पदक का वजन 100 ग्राम तक हो सकता है। सांगवान ने कहा, “विनेश के खिलाफ साजिश रची गई थी, लेकिन उन्होंने लगातार तीन मैच जीतकर करोड़ों दिल जीते। इसलिए हर देशवासी उन्हें गोल्ड मेडल से भी बढ़कर सम्मान देना चाहता है।”

गोल्ड मेडल का विवरण :
कुल वजन: 529 ग्राम चांदी: 505 ग्राम लोहा: 18 ग्राम शुद्ध सोना: 6 ग्राम सम्मान समारोह 25 अगस्त को सम्मान समारोह विनेश फोगाट के गांव बलाली (हरियाणा) में 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा और आसपास के कई राज्यों की खाप पंचायतें शामिल होंगी।

खेल पंचाट की रिपोर्ट : खेल पंचाट ने पेरिस ओलंपिक के दौरान विनेश फोगाट के मामले पर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विनेश का दूसरी बार वजन मापने पर वह निर्धारित सीमा (50 किग्रा) से अधिक था। नियमों के अनुसार, वजन अधिक पाए जाने पर खिलाड़ी को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 किलो हेरोइन के साथ 1 महिला गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 4.580 किलोग्राम हेरोइन बरामद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिंग न करें, ओवरटेकिंग न करें व गाड़ी को लालबत्ती होने पर जैबरा क्रॉसिंग से पहले रोकें तथा ग्रीन सिंगल होने पर ही चलें,जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएं: एडीसी

ऊना : रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला व केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से गुड समेरिटन तथा सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास जनता का दुखदर्द सुनने को समय नहीं पर जश्न मनाने को फूंके जा रहे करोड़ों रुपए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आग्रह, जनता का दर्द देखना है तो रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आएं मुख्यमंत्री पांच माह से एक वैली ब्रिज तक न बनने से अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को देश का नाम भी नहीं पता : विधायक करेंगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शिकायत

भरमौर : हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र पांगी का ऐसा प्राथमिक स्कूल है, यहां पर पढ़ने वाले बच्चे अपने देश का नाम भी नहीं जानते । इसका खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को भरमौर के...
Translate »
error: Content is protected !!