पहलवानों के समर्थन में दादरी जिले की तमाम खापें : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा

by

चरखी दादरी : हवेली-12 खाप के प्रधान प्रभूराम गोदारा ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेम्स फेडरेशन में राजनैतिक हस्तियों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है, जो गलत है। विभिन्न गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारी खिलाड़ियों को ही बनाया जाना चाहिए। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हरियाणा के पहलवानों के समर्थन में दादरी जिले की तमाम खापें और अन्य संगठन उतर आए हैं। गुरुवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर इस मसले को लेकर सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में खापों के पदाधिकारियों ने पहलवानों का साथ देने के लिए जंतर-मंतर कूच करने की भी रणनीति तैयार की।
दोपहर एक बजे फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में पंचायत शुरू हुई। पंचायत करीब डेढ़ घंटे तक चली और इसमें विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। सर्वप्रथम सांगवान खाप-40 खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। विनेश समेत अन्य बेटियों और बेटों ने जिला, प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। इन प्रतिभाओं के साथ ऐसी ओछी हरकतें होना इनके सम्मान पर आघात है। उन्होंने कहा कि दादरी ही नहीं बल्कि प्रदेश की तमाम खापों को इस लड़ाई में साथ देना चाहिए। उन्होंने जल्द जंतर-मंतर पर कूच करने का सुझाव दिया। हवेली-12 खाप के प्रधान प्रभूराम गोदारा ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेम्स फेडरेशन में राजनैतिक हस्तियों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है, जो गलत है। विभिन्न गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारी खिलाड़ियों को ही बनाया जाना चाहिए।
पंचायत में लिए गए फैसले
– भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाए।
– पूरे प्रदेश की खापों को साथ लेकर लड़ाई लड़ी जाए और जल्द जंतर-मंतर कूच किया जाए।
– खेल की ABCD न जानने वालों को एसोसिएशन पदाधिकारी बनाने की परंपरा बदली जाए।
– तुरंत प्रभाव से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए।
– इस प्रकरण की जांच किसी रिटायर्ड जज से करवाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध माईनिंग के जरीए बोल्डर पत्थर व आर्डनेरी अर्थ माईनर मिनरल की मात्रा 71,700 मीट्रिक टन उठाने का एक क्रशर संचालक को आर-नोटिस

गढ़शंकर में करीव तीस प्रतिशत माईनिंग तो 57,200 मीट्रिंक टन का नोटिस लेकिन एसबीएस नगर में सत्तर प्रतिशत अवैध माईनिंग के बाजूद मात्र 14,500 मीट्रिक टन को नोटिस गढ़शंकर :  गढ़शंकर में करीव तीस...
हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आधार सत्यापन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ीः डीसी

ऊना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी प्रमाणीकरण विकल्प के माध्यम से आधार सत्यापन करने की तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से विशेष मुलाकात :हृदय वाल्व दान और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान से जोड़ने की खन्ना ने की मांग

होशियारपुर 20 जुलाई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना देश में हृदय रोगियों को सस्ती और जीवनरक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। इस मौके खन्ना ने हृदय...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से वॉकथॉन 9 को – एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा

जिला वासियों को वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए दिया निमंत्रण होशियारपुर, 7 दिसंबर : मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डी. जी. पी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!