पहली से 29 अप्रैल तक ऊना शहर के दुकानदारों, उनके कर्मचारियों व रेहड़ी फड़ी वालों का होगा कोरोना टैस्ट

by
ऊना  : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों, दुकानदारों व उनके कर्मचारियों के कोविड परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत नगर परिषद ऊना के क्षेत्राधिकार में आते व्यापारियों, दुकानदारों तथा उनके कर्मचारियों के कोविड टेस्ट 1 से 29 अप्रैल के दौरान किए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि कोविड टेस्ट के लिए सैंपल नगर परिषद हाॅल में प्रातः 11 से 2 बजे तक लिए जाएंगे।
एसडीएम ने बताया कि 1 अप्रैल पुल वाला बाजार, पौड़ियों वाला बाजार 2 अप्रैल, न्यू पोस्ट आॅफिस मार्किट 5 अप्रैल, अरविंद मार्किट 6 अप्रैल, मेन बाजार ऊना से मसीत वाली गली तक 7 अप्रैल को, मसीत वाली गली से बाबा साहिब सिंहजी गुरुद्वारा तक 8 अप्रैल को, बाबा साहिब सिंहजी गुरुद्वारा से आयुवेर्दिक अस्पताल ऊना तक 9 को, आयुवेर्दिक अस्पताल से रोटरी चैक तक 12 को, रोटरी चैक से पुराना बस अड्डा तक 13 को, पुराना बस अड्डा से रामपुर रोड वार्ड नंबर 10 तक 14 , पुराना बस अड्डा से अंब रोड सब्जी मंडी तक 15 अप्रैल, 16 अप्रैल को सब्जी मंडी से लाल सिंगी पुल तक, 19 अप्रैल को रोटरी चैक से आइएसबीटी ऊना तक, 20 को आइएसबीटी ऊना से एमसी कार्यालय ऊना तक, 21 को एमसी कार्यालय से गलुआ रोड तक, 22 को गलुआ रोड से रेहड़ी मार्किट तक, 23 को रेहड़ी मार्किट से डीएवी स्कूल तक, 26 को डीएवी स्कूल से ओम भुजिया तक, 27 को लाल बत्ती चैक से होटल सुविधा पैलेेस तक, 28 को सुविधा पैलेस से नंदा अस्पताल तक और 29 अप्रैल को बचे हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा उनके कर्मचारियों के कोविड 19 के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड 19 का सेंपल लेने के उपरांत नेगेटिव रिपोर्ट आने तक सम्बन्धित दुकान व संस्थान व रेहड़ी फड़ी को बन्द रखना अनिवार्य होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल ऐप के बारे में छात्रों को किया जाएगा जागरूक …नशे के कारोबार से अर्जित सम्पत्तियों की होगी जांच – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.84 करोड़ की संपत्ति कुर्क : हिमाचल के पूर्व जिला कोषाधिकारी की की गई …. पेंशन राशि गबन करने का आरोप

एएम नाथ । शिमला : शिमला कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में पदस्थ रहे पूर्व जिला कोषाधिकारी (डीटीओ) सतीश कुमार की 1.84 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान , निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित : डीसी हेमराज बैरवा

खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट का भी करें निरीक्षण एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की सेवा अधूरी : खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 17 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की...
Translate »
error: Content is protected !!