पहाड़ी से बरसी आफत….दिहाड़ी लगा रहे मजदूर की मौत

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली के तहत नयाग्रां-बड़ाभंगाल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इसकी चपेट में आने से सड़क निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर की मौत हो गई है।

मजदूर की पहचान लोकेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव धरोटू डाकघर सुनारा तहसील धरवाला जिला चम्बा के रूप में हुई है, जबकि मनोज कुमार पुत्र कृष्ण निवासी गांव कुंडी डाकघर सुनारा घायल हो गया है।
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार के बाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नयाग्रां-बड़ाभगांल मार्ग पर खरूडू के समीप डंगे का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों मजदूर इस कार्य में जुटे हुए थे। सुबह करीब 10.30 बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए।
यह देख मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे खुद को बचाते हुए वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच 2 मजदूर पत्थरों की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा है। अन्य मजदूरों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई है। घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने क बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के बयान दर्ज किए। साथ ही शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल होली पहुंचाया, लेकिन वहां पर चिकित्सक न होने पर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरवाला लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।
उधर, तहसीलदार होली अजय कुमार ने मृतक मजदूर के परिवार को 25 हजार, जबकि घायल को 5 हजार की फौरी राहत प्रदान की।
एसपी, चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनावों में कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में : उम्मीदवार 25 व 26 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल का काम पूरा कर लिया गया निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का 70 प्रतिशत भुगतान पर हुआ खर्च

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि उनकी सरकार द्वारा लिए गए 70 प्रतिशत ऋण का उपयोग पिछली भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ऋण को चुकाने में किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव खेड़ा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   जिला होशियारपुर के गांव खेड़ा में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संरक्षण में पांच प्यारों के नेतृत्व गुरुद्वारा नारायणपुरी जी के मुखी संत बाबा कुलदीप सिंह जी के देखरेख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुल्हन की तरह सजा तपोवन ….पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

एएम नाथ। धर्मशाला : तपोवन धर्मशाला में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह...
Translate »
error: Content is protected !!