पांगी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 43 वर्षीय व्य​क्ति की दर्दनाक मौ

by

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक व्य​क्ति के सिर पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई हे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 43 वर्षीय देवी सरण पुत्र भागी राम निवासी महालियत पोस्ट ऑफिस किलाड़ ​बीते दिन अपने ससुराल लुज से वापिस अपने घर महालियत आ रहा था। जैसे धरवास पुल के समीप पहुंचा तो वहां पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार सुबह जब बीआरओ के कर्मचारियों ने व्य​क्ति काे लहूलुहान हालात में देखा तो उसकी सूचान पुलिस थाना पांगी को दे दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक व्य​क्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए किलाड़ पहुंचा दिया। जहां पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया का अंजाम देने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हुआ है।

बताया जा रहा है कि व्य​क्ति बीते दिन अपने ससुराल लूज में गया हुआ था। और देरशाम को वापिस अपने घर की ओर लौट रहा था। लेकिन उस नहीं पता कि धरवास पुल पर उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है। व्य​क्ति जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचा तो पहाड़ी से पत्थर गिरने से सिर पर गहरी चोट आ गई। जिस कारण व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। उधर पुलिस थाना पांगी में तैनात ASI सु​शील ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक व्य​क्ति के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हुआ है। वहीं परिजनों के ब्यान दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रबंधों को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

समारोह की गरिमा के अनुरूप विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाए अधिकारी भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित चंबा, 7 अगस्त :  उपायुक्त अपूर्व देवगन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने और आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के एक पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को : दिव्यांग श्रेणी

ऊना, 3 जुलाई – कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक(जेबीटी) का एक पद बैच आधार पर दिव्यांग श्रेणी(आॅर्थो) में भरा जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जेबीटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
Translate »
error: Content is protected !!