पांगी में विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

by

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्रगति का लिया जायजा, विभागाध्यक्षों संग बैठक

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर, मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश

एएम नाथ। चंबा (पांगी) : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान सोमवार को मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 15 अप्रैल 2025 को पांगी उपमंडल के लिए की गई घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा विभागीय गतिविधियों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान आवासीय आयुक्त पांगी एवं एसडीएम अमनदीप सिंह ने उपमंडल में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की कार्यप्रणाली की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र होने के कारण पांगी में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति देना आवश्यक है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दी जाए। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि से संबंधित आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में तहसीलदार संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी आस्था पवार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रवि शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग सुनील चंदेल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रत्न, आरओ रोहित प्रधान, एसएमएस कृषि विभाग नरेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों में हुई बहस , फिर कर डाली हत्या : दोस्त इकटठे बैठकर पी रहे थे शराब, मामूली बहस से हाथोपाई और फिर दातर से हमला कर घायल कर जलती आग में फेंका, जलने से हुई मौत

गढ़शंकर । गांव चक्क हाजीपुर में प्रवासी मजदूरों के शराब पीते समय हुए झगड़ में एक प्रवासी मजदूर ने अपने दोस्त को दातर से हमला कर घायल करने के बाद जलती आग में फेंक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कहा टोपी की राजनीति से बाहर निकलें : शिमला में जी-20 सम्मेलन के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल नहीं

दिल्ली : मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग लेने गए हिमाचल के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोपी की राजनीति से बाहर निकलें और समय के साथ अपने में बदलाव लाएं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष रूप से सक्षम बच्चों के सशक्तिकरण में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण: अनुराग शर्मा

सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये देने की घोषणा एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 जून: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज अप्पर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में आयोजित विशेष रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में जिला स्तरीय ओरिएंटेशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!