पांच कॉलेजों के रेड रिबन कल्ब के बच्चों ने मैराथन में लिया भाग : डॉ सिधू ने मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी

by

मैराथन का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना
ऊना, 21 अगस्त – स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला एडस नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला में मलाहत रेलवे फाटक से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। रेड रन मैराथन को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि 5 किलोमीटर की रेड रन मैराथन रेलवे फाटक मलाहत से शुरू हुई तथा बसोली होते हुए वापिस मलाहत में समाप्त हुई। इस मैराथन में जिला के 5 कॉलेज ऊना, अम्ब, हरोली, बीटन व खड्ड कॉलेज के रेड रिबन कल्ब के बच्चों द्वारा भाग लिया गया। डॉ सिधू ने बताया कि रेड रिबन रेस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि यूथ-डे जागरूकता अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।
मैराथन के अतिरिक्त कॉलेज के बच्चों में ड्रामा, क्विज़ व रील में किंग अर्थात वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कों की रेड रन मैराथन में ऊना कॉलेज से हरप्रीत सिंह ने प्रथम, अभिषेक द्वितीय व मोहित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की रेड रन में ऊना कॉलेज से निकिता ने प्रथम, अम्ब कॉलेज से ज्योति ने द्वितीय व स्वाति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अम्ब कॉलेज से निखिल राणा ने चौथा व पंकज चौधरी ने 5वां स्थान हासिल किया। लड़कियों में अम्ब कॉलेज से भारती ने चौथा व ऊना कॉलेज से काज़ल कुमारी ने 5वां स्थान प्राप्त किया।
रेड रेस मैराथन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय सहायता के लिए एम्बूलेंस और टैªफिक पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था का प्रबंध किया गया। इसके अलावा गुंजन संस्था द्वारा रेड रेस मैराथन कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया जिसमें बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला एडस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रमेश रत्तू, जिला युवा सेवा एंव खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, प्राध्यापक शषि कंवर, गौरव शर्मा, अल्का, गुरजीत कौर, डॉ कर्ण, कोच राकेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बाबा दत्त पुरी जी महाराज तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे अर्की

योगेश चौहान l  अर्की- गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर सोलन क्षेत्र के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत बाबा दत्त पुरी जी महाराज 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब

20 दिन तक किया दुष्कर्म …नाबालिग को तीन युवकों ने किया किडनैप और फिर सुनसान जगह ले जाकर किया गंदा काम, पुलिस केस दर्ज

लुधियाना । लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है. एक 15 वर्षीय लड़की घरेलू विवाद के कारण अपने परिवार से भाग गई। जब वह लुधियाना (लुधियाना न्यूज) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कपाहड़ा पंचायत का किया दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा बिलासपुर

एएम नाथ। बिलासपुर : प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास की प्राथमिकता के तहत तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने आज ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव समोहल और चलारन का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों...
article-image
पंजाब

शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीनेवाल की छात्रा कशिश को मिली स्कालरशिप

गढ़शंकर : बीनेवाल जो कि शहीद बलदेव राज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीनेवाल की छात्रा कशिश ने नैशनल मींस-कम-मैरिट स्कालरशिप के अधीन पंजाब मैरिट क्वालीफाई करके 12वीं कक्षा तक के लिए 12 हजार रुपये प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!