पांवटा साहिब में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल : राज्यपाल ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल दिया

by
पांवटा साहिब : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों की योग्यता और रुचि को ध्यान में रखते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए।
राज्यपाल ने विगत 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उललेख करते हुए कहा कि इन ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने के लिए यह उत्सव न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आज स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उसी दृश्य को जीवंत कर दिया है। उन्होंने कहा, जो विद्यालय चरित्र निर्माण के मामले में पिछड़ जाता है वह धीरे-धीरे अपनी पहचान खो देता है।
श्री शुक्ल ने कहा कि हाल ही में पद्म पुरस्कार भी उन लोगों को प्रदान किए गये जो पेड़ों की रक्षा और लोगों की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों में टेलीविजन और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त की और माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिस्पर्धा की दौड़ में अपने बच्चों को नहीं खोना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरियां सीमित हैं और प्रतिस्पर्धा अधिक है, इसलिए यह सोचने की जरूरत है कि हम नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले कैसे बनें।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और देवभूमि में चल रहा नशे का कारोबार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अकेले पुलिस प्रशासन नशे को समाप्त नहीं कर सकता, इसके लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किये।
डिवाइन विजडम स्कूल के अध्यक्ष नीरज गोयल ने राज्यपाल का स्वागत किया।
डिवाइन विजडम स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी मल्होत्रा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
पावंटा साहिब के विधायक सुख राम चौधरी, हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल, हिम उत्कर्ष जिला सिरमौर के अध्यक्ष आर.के. तिवारी, लाला आत्मा राम मेमोरियल सोसायटी डिवाइन विजडम स्कूल के अध्यक्ष विजेश गोयल, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीना और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पहले राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी सुना।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हींनो ने 95 साल की आयू मैं इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले कई दिनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प – DC अनुपम कश्यप

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत रिज पर लगाया रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला शिमला की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोर्टमोर स्कूल में चिट्टा के विरुद्ध आयोजित किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम : अधिकारियों ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के एंटी चिट्टा प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आज यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड़ा में 6.50 करोड़ से बन रहा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क : उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार देर सायं हरोली के रोड़ा में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क की प्रगति का...
Translate »
error: Content is protected !!