पाकिस्तान के कब्जे से लौटे बीएसएफ जवान ने बताई 20 दिन की आपबीती : आंख बांधकर ले गए, टॉर्चर किया

by

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शॉ गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। बीस दिन बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत को उन्हें सौंप दिया।

अब कॉन्स्टेबल शॉ पर पाकिस्तान में हुई बर्बरता की कहानी सामने आई है।

सूत्रों का कहना है कि पीके शॉ ने पाकिस्तान की कस्टडी में काफी बर्बरता सही. सूत्रों का कहना है कि उन्हें ब्रश नहीं करने दिया गया. उन्हें सोने नहीं दिया गया। उन्हें शारीरिक तौर पर प्रताड़ना नहीं दी गई बल्कि मानसिक तौर पर भी उन्हें यातना दी गई। उन्हें कस्टडी में रहने के दौरान तीन जगह ले जाया गया। उन्हें एयरबेस के पास भी ले जाया गया ताकि वह विमानों के उड़ने की आवाज सुन सके।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी अधिकारी जब शॉ से पूछताछ करने आते थे तो वे अधिकतर सिविलियन कपड़े पहनते थे। शॉ बीएसएफ में 16 साल से हैं. उनकी पोस्टिंग हाल ही में फिरोजपुर में हुई थी। उनसे आईबी पर तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में भी पूछताछ की गई।

अधिकतर समय उनकी आंख पर पट्टी बांधकर अलग-अलग जगह ले जाया जाता था। एक जगह उन्हें जेल में भी रखा गया। उनके साथ गाली-गलौच भी दी गई. प्रोटोकॉल के मुताबिक, बीएसएफ ने तलाशी के बाद उनके कपड़े नष्ट कर दिए।

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को 14 मई को भारत को सौंप दिया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी वाघा सीमा के रास्ते बीएसएफ कॉन्स्टेबल को वापस भेजा। वे पिछले करीब बीस दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में थे। कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार कल सुबह 10:30 बजे वतन वापस लौटे थे।

कैसे पाकिस्तान पहुंच गए थे पूर्णम कुमार?

पूर्णम कुमार गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गए थे। जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। वे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे. भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले किए। जिससे तनाव बढ़ गया. ऐसे में पूर्णम के परिवार की चिंता और भी बढ़ गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला ठग दिल्ली से गिरफ्तार – इश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी : कारोबारी से ऐंठे 10 लाख से अधिक रुपये

मंडी। हिमाचल प्रदेश के साइबर क्राइम पुलिस थाना (मध्य खंड) मंडी ने 10,76,390 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में आरोपित महिला टीना यादव को मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दिल्ली...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उड़ाया मजाक, पूछा- क्या यह, ‘वन नेशन, वन हजबैंड’ योजना है?

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने ‘सिंदूर’ को मजाक में बदल दिया है और पूछा कि क्या यह...
article-image
पंजाब

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस आस्ट्रेलिया (पंजाब चैप्टर) के महासचिव अश्वनी बावा का लुधियाना पहुंचने पर सम्मान 

विदेशों की धरती पर कड़ी मेहनत के जरिए देश का नाम रोशन कर रहा एनआरआई भाईचारा: पवन दीवान लुधियाना, 3 अपील: भारतीयों और खासकर पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर विदेशों की...
article-image
पंजाब

खस्ताहाल हालत सड़कों को लेकर लोगों का छलका गुस्सा : माहिलपुर-चंडीगढ़ सड़क पर जाम लगा कर किया प्रदर्शन।

माहिलपुर : माहिलपुर से जेजों दोआबा और माहिलपुर से कोटफातुही, गढ़शंकर से झुंगिया सड़क की दयनीय हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने माहिलपुर-चंडीगढ़ चौक पर ट्रैफिक जाम लगा कर करीब एक घँटे तक प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!