पालमपुर के रक्षित चौहान अमरीकी सेना के कब्जे में : पिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार से लगाई बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार

by

पालमपुर के रक्षित चौहान अमरीकी सेना के कब्जे में

पिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार से लगाई बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहा

एएम नाथ। धर्मशाला
मर्चेंट नेवी में कार्यरत पालमपुर के रानी सिद्धपुर के युवक रक्षित चौहान को अमरीका सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना को लेकर रक्षित चौहान के परिजन बेहद चिंतित हैं। पीडि़त युवक के पिता रणजीत सिंह चौहान ने बताया कि उनका बेटा रूस से वेनेजुएला एक टैंकर जहाज में गया था, लेकिन अमरीका और वेनेजुएला के युद्ध के चलते इस जहाज को अमरीकी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस समुद्री जहाज में 28 लोग सवार थे, जिसमें तीन भारतीय हैं, जबकि अन्य 25 लोग विदेशी हैं।
युवक के पिता के अनुसार इस समुद्री जहाज को आठ जनवरी को अमरीकी सेना ने सीज कर दिया था। इस समुद्री जहाज में पालमपुर, गोवा तथा केरला के तीन युवक भी सवार थे। रक्षित चौहान मर्चेंट नेवी में कोस्ट गार्ड की पोस्ट पर कार्यरत है। रक्षित के पिता रणजीत सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। रक्षित का फोन अभी तक बंद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन मेरी कर्मभूमि, 20 साल से कर रहा हूं लोगों की सेवा – मुख्यमंत्री सुक्खू

जन कल्याण के लिए हर संभव कदम उठा रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने पुतड़ियाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की रोहित भदसाली।  नादौन  : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने पंचायत घियोरी का दौरा किया : जनसुनवाई में सड़क, पेयजल व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का हुआ त्वरित समाधान

कम्युनिटी हॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा |  विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घियोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त एवं स्वच्छ हिमाचल की दिशा में राह दिखा सकता है बघाट – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्ष 1948 में हिमाचल के नामकरण का गवाह बना बघाट आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर में व्यवस्था की मजबूती को फील्ड में उतरे डीसी–एसपी

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 नवंबर. जिला मुख्यालय ऊना में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। जिलाधीश ऊना जतिन लाल और एसपी अमित यादव पुलिस तथा नगर...
Translate »
error: Content is protected !!