पालमपुर में युवक द्वारा दातर से हमले में घायल युवती के बेहतर सर्जरी और इलाज में भी मदद करेंगे : कंगना रनौत

by

शिमला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में युवक के कातिलाना हमले में घायल 21 साल की युवती का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। युवती की हालत में सुधार हुआ है और अब वह थोड़ी बातचीत कर रही है। वही, अब बॉलीवुड एक्टर और मंडी से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत  भी पीड़ित युवती से बातचीत की है।

जानकारी के अनुसार, तेज धार हथियार से घायल युवती का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई  में चल रहा है और उसकी हालत में सुधार हुआ है। कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने पीड़ित युवती से बातचीत की है और उसकी हालत स्थिर है। मेरी टीम जल्द अस्पताल पहुंच रहे है। हम लोग देखेंगे कि किस तरह से युवती की मदद की जा सकती है। साथ ही उसे बेहतर सर्जरी और इलाज में भी मदद करेंगे।कंगना कहा कि हिमाचल  में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की कोई जगह नहीं है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को सख्त सजा मिले।

पीजीआई में मौजूद युवती के रिश्तेदार युवक अक्षय ने बताया कि कंगना रनौत की तरफ से उन्हें फोन किया गया था। कंगना ने आश्वासन दिया है कि वह उनकी बहन के इलाज का खर्च उठाएंगी। साथ ही कहा कि अगर वह कहीं और सर्जरी करवाना चाहते हैं तो वह उसमें में भी मदद करेंगे। कंगना ने कहा कि उनकी बहन रंगौली पर भी इसी तरह तेजाब हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में बहन की सर्जरी करवाई थी।।इसी तरह अगर वह दिल्ली में इलाज करवाना चाहती हैं तो वह मदद करेंगी।

क्या है मामला :  बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक युवती ने कॉलेज छात्रा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। युवती को टांडा मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। 21 साल की छात्रा पालमपुर कॉलेज में पढ़ती है। घटना बीते शनिवार 20 अप्रैल को पेश आई थी । आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।युवक और युवती दोनों ही स्थानीय हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

17 से 28 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – DC जतिन लाल

ऊना, 1 मार्च – उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-पांगी में बच्चों के लिए बड़ी सौगात : विधायक डॉ. जनक राज के प्रयासों से शुरू होगी OT और स्पीच थेरेपी

एएम नाथ । चम्बा :  भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. जनक राज के सतत प्रयासों से क्षेत्र के बच्चों को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है। विधायक की मांग पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में गांव व किसान के हितों का रखा गया विशेष ध्यानः वीरेंद्र कंवर

ऊना  – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वर्ष 2021-22 के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसमें गांव व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन वापसी के बाद देहरा सीट पर कुल पांच व नालागढ़ सीट पर पांच-पांच और हमीरपुर में तीन प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब 13 दावेदार मैदान में बचे है। अब नामांकन वापसी के बाद देहरा सीट पर...
Translate »
error: Content is protected !!